{"_id":"5fb82f188ebc3ec5f1253164","slug":"donald-trump-to-interfere-in-us-electoral-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया में दखल के लिए ट्रंप ने तेज की कोशिशें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया में दखल के लिए ट्रंप ने तेज की कोशिशें
Sat, 21 Nov 2020 02:33 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : Shealah Craighead/Official White House Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतगणना अंतिम दौर में है। जबकि अधिकांश राज्यों में डेमोक्रेट नेता जो बाइडन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रपति ट्रंप पर जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में ट्रंप ने अपनी अंतिम कोशिशें तेज करते हुए मिशिगन में रिपब्लिकन नेताओं को व्हाइट हाउस बुला लिया है ताकि वे इस राज्य से बाइडन की स्पष्ट जीत को प्रमाणित करने से रोक सकें।
विज्ञापन
बता दें कि मिशिगन राज्य में रिपब्लिकन सरकार है और यहां से राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन जीते हैं। ट्रंप अभियान ने यहां बाइडन की जीत को चुनौती देते हुए मुकदमा भी लगाया, लेकिन अब रिपब्लिकनों ने कहा है कि वे मुकदमा वापस लेने जा रहे हैं। ट्रंप के लिए यह बड़ा झटका है इसलिए वह अंतिम जोड़तोड़ में जुट गए हैं।
विज्ञापन
अदालत में मामला नहीं जाता देख ट्रंप ने बाइडन के निर्वाचन को पलटने की कोशिशों के तहत अब मतों को प्रमाणित करने वाले चुनाव बोर्डों पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रंप ने अपने सलाहकारों से पूछा है कि उन्होंने चुनाव नतीजों को प्रमाणित करने से रोकने के लिए क्या किया है क्योंकि इन्हीं से बाइडन को औपचारिक जीत मिलेगी। यदि परिणाम प्रमाणित नहीं होते हैं तो रिपब्लिकन विधायक दखल देकर 14 दिसंबर को राष्ट्रपति के चुनाव संबंधी औपचारिक बैठक में राज्य से बाइडन की जगह ट्रंप को चुन सकते हैं।
बाइडन की जीत नहीं पलटने के संकेत
ट्रंप और उनके सहयोगी मतगणना को लेकर संदेह खत्म नहीं होने देने के मकसद से सीनेट के रिपब्लिकन नेता माइक शिर्की और ली. चैटफील्ड को भी व्हाइट हाउस बुलाया है। हालांकि मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने नाम छुपाने की शर्त पर बताया कि शिर्की और चैटफील्ड दोनों ने बाइडन की जीत को पलटने की कोशिश नहीं करने के संकेत दिए हैं। लेकिन दोनों नेता ट्रंप से मिलने को राजी हो गए हैं।
रिपब्लिकन गढ़ जॉर्जिया में हुई पुनर्मतगणना, ट्रंप फिर हारे
जॉर्जिया राज्य में बाइडन की जीत से बौखलाए ट्रंप अभियान ने यहां दोबारा मतगणना की मांग की थी। लेकिन जॉर्जिया में शीर्ष चुनाव अधिकारी गेब्रियल स्टर्लिंग ने बताया कि पुनर्मतगणना में भी जो बाइडन को जीते हैं।
बता दें कि जॉर्जिया में दोबारा वोटों की गिनती में नए ईवीएम सिस्टम के तहत बनाए गए पेपर प्रिंटआउट का उपयोग किया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा नतीजों को प्रमाणित करने के बाद होगी। बता दें कि जॉर्जिया राज्य रिपब्लिकन पार्टी के कब्जे में रहा है जहां डेमोक्रेट प्रत्याशी ने सेंध मारी है।
विस्कॉन्सिन में दोबारा मतगणना शुरू
विस्कॉन्सिन चुनाव आयोग ने राज्य में दोबारा मतगणना शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने दो सबसे बड़े काउंटियों में एक याचिका दायर कर आवश्यक 30 लाख डॉलर का भुगतान किया था। ट्रंप का आरोप था कि विस्कॉन्सिन सर्वाधिक अनियमितता वाले केंद्रों में से एक था। हालांकि वे इस बारे में कोई प्रमाण नहीं दे सके।
ट्रंप अमेरिकी इतिहास के सबसे गैर-जिम्मेदार राष्ट्रपति : बाइडन
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार स्वीकार ना करके विश्व समुदाय को बेहद खराब संदेश दे रहे हैं।
विलमिंगटन में दोनों पक्षों के गवर्नरों के एक समूह के साथ बैठक में बाइडन ने कहा, लोकतंत्र किस तरह काम करता है, इसको लेकर दुनिया के बाकी हिस्सों में बेहद खराब संदेश जा रहा है। मुझे नहीं पता कि उनका(ट्रंप) मकसद क्या है लेकिन मुझे लगता है कि यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। ट्रंप जो कर रहे हैं उससे वे इतिहास में अमेरिका के सबसे गैर-जिम्मेदार राष्ट्रपतियों में से एक के रूप में गिने जाएंगे। उन्होंने कहा, हम 20 जनवरी को सत्ता संभालने वाले हैं।
78 साल के हुए जो बाइडन
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें यह जन्मदिन ताउम्र याद रहेगा। वह ठीक दो महीने बाद 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वे अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले रोनाल्ड रीगन (77) के नाम यह रिकॉर्ड था। वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाइडन से 4 साल छोटे हैं।