{"_id":"5c9ef7e4bdec2214107d130f","slug":"donald-trump-threaten-likely-to-shut-down-mexican-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप ने दी मेक्सिको सीमा बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप ने दी मेक्सिको सीमा बंद करने की चेतावनी
Sat, 30 Mar 2019 10:30 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि मेक्सिको के प्राधिकारी अगर अवैध आव्रजन नहीं रोकते हैं तो अमेरिका अपनी दक्षिणी सीमा अगले सप्ताह बंद कर देगा।
विज्ञापन
फ्लोरिडा में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, इसका मतलब पूरे कारोबार से हो सकता है।’ इस कदम से दोनों देशों के आर्थिक हालात प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, ‘हम इसे लंबे समय के लिए बंद करेंगे।’ अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप मेक्सिको से अवैध आव्रजन को रोकने के लिए पिछले दो साल से ज्यादा समय से मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने का वादा करते आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इसके लिए धन मुहैया कराने के खिलाफ है।
विज्ञापन