फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Takes Aim At China In Response To North Korea Missile Launch

उत्तर कोरिया पर चीन की चुप्पी से अमरीका परेशान

Sun, 30 Jul 2017 03:23 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sun, 30 Jul 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump Takes Aim At China In Response To North Korea Missile Launch
योंगयांग में टीवी स्क्रीन पर मिसाइल परीक्षण का प्रसारण किया गया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम पर चीन के रुख़ से बहुत निराश हैं। ट्रंप ने ट्वीटर पर लिखा कि वे उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ चीन के कोई क़दम न उठाने की नीति को स्वीकार नहीं करेंगे। एक महीने के अंदर प्योंगयांग द्वारा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का दो बार परीक्षण करने के एक दिन बाद ट्रंप ने यह ट्वीट किया है।
विज्ञापन



उन्होंने ट्वीट किया कि 'मै चीन से बहुत निराश हूं। हमारे पुराने नेताओं ने बेवकूफी दिखाते हुए चीन के साथ लाखों डॉलर का व्यापार किया, फिर भी वे उत्तर कोरिया के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाते, सिर्फ बातें करते हैं।'
विज्ञापन



एक और ट्वीट में ट्रंप ने कहा 'हम इसे और अधिक समय तक स्वीकार नहीं करेंगे, चीन इस समस्या को आसानी से हल कर सकता है।' उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षण के बाद यह दावा किया गया कि पूरा अमेरिका इस परीक्षण की रेंज में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Donald Trump Takes Aim At China In Response To North Korea Missile Launch
परीक्षण के बाद किम जोंग
चीन ने इस परीक्षण की निंदा करते हुए सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चीन की इस ठंडी प्रतिक्रिया से नाराज़ हैं, उन्होंने अमेरिका और चीन के व्यापार घाटे की एक वजह चीन की उत्तर कोरिया के साथ नीतियों को भी बताया।


इस साल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के संबंध में बैठक की थी। उस समय अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि दोनों देश प्योंगयांग पर लगाम लगाने पर विचार कर रहे हैं।


शनिवार को हुए परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल टेस्ट के लिए कुछ अत्याधुनिक तकनीक प्राप्त कर ली है। जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो अबे ने भी इस परीक्षण को अपने देश की सुरक्षा के लिए ख़तरा बताया है। उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र के संकल्पों का उल्लंघन करते हुए लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed