{"_id":"66fada13cb4a41b56d08c895","slug":"donald-trump-suspect-ryan-routh-pleads-not-guilty-to-attempted-assassination-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप पर हमले के संदिग्ध ने हत्या के आरोप में खुद को बताया निर्दोष, जांच एजेंसी के हाथ लगा पत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप पर हमले के संदिग्ध ने हत्या के आरोप में खुद को बताया निर्दोष, जांच एजेंसी के हाथ लगा पत्र
Mon, 30 Sep 2024 10:34 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:34 PM IST
सार
अभियोजकों के अनुसार राउथ ने पत्र में लिखा, यह डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या का प्रयास था लेकिन मैं चूक गया। राउथ के वकीलों ने 23 सितंबर को अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि यह पत्र उनके मुवक्किल की ओर से प्रसिद्धि पाने का एक प्रयास हो सकता है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोपी रयान राउथ ने पांच संघीय आरोपों में खुद को निर्दोष बताया। 58 वर्षीय रयान राउथ ने संघीय अदालत में सुनवाई के दौरान हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में अपनी दलील दी। वह फिलहाल जेल में है।
अभियोजकों का दावा है कि राउथ का इरादा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त मारने का था। जब वे वेस्ट पाम बीच में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे। अभियोजकों के अनुसार, राउथ एक सीलिंग कॉन्ट्रैक्टर है और उसने अपनी किताब में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की है। अभियोजकों के अनुसार, उसने कुछ महीने पहले अपने एक सहयोगी के पास एक पत्र भी छोड़ा था, जिसमें ट्रंप की हत्या के प्रयास का जिक्र था।
अभियोजकों के अनुसार राउथ ने पत्र में लिखा, यह डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या का प्रयास था लेकिन मैं चूक गया। राउथ के वकीलों ने 23 सितंबर को अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि यह पत्र उनके मुवक्किल की ओर से प्रसिद्धि पाने का एक प्रयास हो सकता है। उन्होंने यूक्रेन और ताइवान में लोकतंत्र को बढ़ावा देने के राउथ के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
रयान का बेटा भी बाल यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार
ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोपी रयान वेस्ले रॉथ के बेटे के पास एफबीआई को बाल यौन शोषण से जुड़ी कुछ तस्वीरें मिली थीं। एफबीआई ने आरोपी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया थी। एफबीआई ने चार्जशीट में बताया कि जब अधिकारी रयान वेस्ले रॉथ के उत्तरी कैरोलिना स्थित ग्रीन्सबोरा में घर की तलाशी लेने पहुंचे तो उन्होंने उसके बेटे ओरान अलेक्जेंडर रॉथ के पास से बाल यौन शोषण से जुड़ी सैकड़ों तस्वीरें बरामद कीं। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए, जिसमें ओरान रॉथ को भेजे गए वीडियो और मेसेजिंग एप में बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने वालों से जुड़ी एक चैट मिली। एफबीआई ने बताया कि ओरान रॉथ पर बाल यौन शोषण सामग्री रखने के दो आरोप हैं। उसे उत्तरी कैरोलिना की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा।
15 सिंतबर को रयान हुआ था गिरफ्तार
रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के पास 15 सितंबर को गोलीबारी हुई थी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गोलीबारी के आरोप में 58 वर्षीय रेयान वेस्ली रॉथ को पकड़ा था। वह ट्रंप की हत्या करना चाहता था। उसे संघीय अदालत में पेश किया गया था। जहां अभियोजकों ने अदालत से अनुरोध किया था कि उसे भागने के जोखिम के रूप में बंद रखा जाए। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रॉथ के पास से एक डिजिटल कैमरा, स्कोप वाली राइफल, भोजन से भरा प्लास्टिक बैग बरामद किया है। रॉथ ने स्वप्रकाशित 2023 की पुस्तक 'यूक्रेन अनविनेबल वॉर' में ईरान के बारे में लिखा है।