ट्रंप ने फेसबुक प्रतिबंध के बाद सोशल मीडिया कंपनियों पर बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक की ओर से कई चरमपंथी विचारधारा के व्यक्तियों को प्रतिबंधित किए जाने के बाद सोशल मीडिया कंपनियों की यह कहते हुए आलोचना की है कि वह "करीब से इस पर नजर बनाए हुए हैं।"
ट्रंप ने शुक्रवार एवं शनिवार को शिकायतों को ट्वीट तथा रिट्वीट कर कहा कि वह "सोशल मीडिया मंचों पर अमेरिकी नागरिकों की सेंसरशिप पर नजर रखेंगे।"
How can it be possible that James Woods (and many others), a strong but responsible Conservative Voice, is banned from Twitter? Social Media & Fake News Media, together with their partner, the Democrat Party, have no idea the problems they are causing for themselves. VERY UNFAIR!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 4, 2019
इससे पहले ट्रंप कहते रहे हैं कि सोशल मीडिया कंपनियां रूढ़िवादियों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया रखती हैं। हालांकि कंपनियों ने हमेशा इसे गलत बता कर खारिज किया है।
राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब फेसबुक ने इसी हफ्ते लुई फराखान, एलेक्स जोन्स और अन्य चरमपंथियों पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था कि इन्होंने "खतरनाक व्यक्तियों" पर लगाई गई उसकी रोक का उल्लंघन किया है।
कंपनी ने दक्षिणपंथी हस्तियों पॉल नेहलन, मिलो यानोपोलोस, पॉल जोसेफ वॉटसन और लॉरा लूम के साथ ही जोन्स की साइट इन्फोवॉर्स को भी हटा दिया। इस साइट के जरिए अक्सर षड्यंत्र के सिद्धांत पोस्ट किए जाते थे।
हालिया प्रतिबंध फेसबुक की मुख्य सेवा और इंस्टाग्राम पर भी लागू होता है तथा फैन पेज एवं अन्य संबंधित अकाउंट भी इसके दायरे में आएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.