{"_id":"67b5409249ea7b63310376c7","slug":"donald-trump-signs-executive-order-to-expand-access-to-ivf-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: अमेरिका में आईवीएफ तकनीक तक पहुंच होगी आसान, राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: अमेरिका में आईवीएफ तकनीक तक पहुंच होगी आसान, राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर
Wed, 19 Feb 2025 08:13 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:13 AM IST
सार
आदेश का उद्देश्य आईवीएफ तकनीक तक सभी लोगों की पहुंच और इसके जरिए गर्भधारण में होने वाले खर्च और स्वास्थ्य बीमा की लागत को भी कम करना है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश के तहत अब अमेरिका में आईवीएफ तकनीक तक लोगों की पहुंच का विस्तार कर दिया गया है। इस आदेश का उद्देश्य आईवीएफ तकनीक तक सभी लोगों की पहुंच और इसके जरिए गर्भधारण में होने वाले खर्च और स्वास्थ्य बीमा की लागत को भी कम करना है।
आईवीएफ तकनीक का खर्च बहुत ज्यादा
कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि इसका उद्देश्य परिवार की महत्ता को कायम करना है। साथ ही ऐसी राष्ट्रीय नीति बनाना है, जिससे लोगों के लिए बच्चों को पैदा करना और उनका लालन-पालन करना आसान हो। अभी अमेरिका में आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण में एक चक्र के 12 हजार डॉलर से लेकर 25 हजार डॉलर तक लगते हैं और गर्भावस्था के दौरान ऐसे कई चक्र लग सकते हैं। ऐसे में आईवीएफ तकनीक से बच्चे पैदा करना काफी महंगा हो जाता है।
अमेरिका में प्रजनन दर में ऐतिहासिक गिरावट
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति ट्रंप के इस आदेश की तारीफ की और कहा कि 'जो वादा किया था, उसे पूरा किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश दिया है कि उसका उद्देश्य आईवीएफ तकनीक को बचाना है और इसकी लागत को भी कम करना है।' व्हाइट हाउस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2021 में अमेरिका में 85 हजार बच्चों का जन्म आईवीएफ तकनीक से हुआ। अमेरिका में प्रजनन दर ऐतिहासिक रूप से कम है। साल 2022 की तुलना में साल 2023 में ही इसमें तीन प्रतिशत की कमी आई है। साल 2014 से 2020 के बीच अमेरिका में प्रजनन दर में दो प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन