फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump sign 100 executive orders on first day as president of usa

Trump: राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही एक्शन में दिखेंगे ट्रंप, पहले दिन 100 कार्यकारी आदेश पर करेंगे हस्ताक्षर

Sun, 19 Jan 2025 10:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Jan 2025 10:19 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद पहले दिन से ही बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासियों को देश से निकालने का वादा किया है। ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निर्वासन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

विज्ञापन
donald trump sign 100 executive orders on first day as president of usa
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही एक्शन में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ देर बाद ही ट्रंप 100 के करीब कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इन कार्यकारी आदेश के जरिए ट्रंप मौजूदा बाइडन सरकार के कई फैसलों को पलट सकते हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप बोले- जल्द ही अवैध अप्रवासियों को निकालेंगे
डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद पहले दिन से ही बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासियों को देश से निकालने का वादा किया है। ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निर्वासन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। ट्रंप शनिवार शाम तक वॉशिंगटन पहुंच सकते हैं। वहीं वॉशिंगटन के नजदीक वर्जीनिया स्थित ट्रंप के गोल्फ कोर्स में आतिशबाजी हुई, जिसके साथ ही ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर होने वाले जश्न की शुरुआत हो गई है। 
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के बाहर खुली जगह पर नहीं होगा, जहां आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपतियों का शपथ ग्रहण समारोह होता है। दरअसल बेहद ठंड की वजह से इस बार शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के अंदर कैपिटल रोटुंडा हॉल में आयोजित किया जाएगा। 40 साल में यह पहली बार हो रहा है, जब राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह खुले की बजाय इंडोर जगह में हो रहा है। 

शपथ ग्रहण समारोह में क्या-क्या होगा
डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का पूरा आयोजन संयुक्त संसदीय समिति उद्घाटन समारोह द्वारा किया जाएगा। अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स, ट्रंप को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ के बाद लंच कार्यक्रम होगा। जश्न के तहत पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में एक सैन्य परेड का आयोजन होगा, जिसमें अमेरिकी सेना की मिलिट्री रेजीमेंट, बैंड परफॉर्म करेंगे। अमेरिका के अधिकतर बड़े न्यूज चैनल्स पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ ही व्हाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed