{"_id":"5c35631fbdec2256f87b3bbd","slug":"donald-trump-says-us-mexico-border-situation-growing-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा दीवार पर समर्थन के लिए ट्रंप ने किया देश को संबोधित, कहा- 'मानवता पर बहुत बड़ा खतरा है'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीमा दीवार पर समर्थन के लिए ट्रंप ने किया देश को संबोधित, कहा- 'मानवता पर बहुत बड़ा खतरा है'
Wed, 09 Jan 2019 08:27 AM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
US President Donald Trump
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के अपने रुख पर कहा कि सीमा संबंधी स्थिति एक ‘‘बढ़ता संकट’’ है। उन्होंने मेक्सिको सीमा पर स्टील अवरोधक बनाने के लिए 5.7 अरब डॉलर मांगे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
व्हाइट हाउस से उन्होंने मंगलवार रात पूरे देश को संबोधित किया ताकि दीवार बनाने के लिए लोगों का समर्थन मिल सके। साथ ही शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया। बता दें इस शटडाउन का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है। सीमा पर "मानवता और सुरक्षा" पर मंडरा रहे खतरे के बारे में भी ट्रंप ने लोगों को बताया। ट्रंप ने कांग्रेस से आग्रह किया कि उन्हें 5.7 बिलियन डॉलर दिए जाएं, जो वो दीवार बनाने के लिए कई बार मांग चुके हैं।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 9, 2019
ट्रंप ने कहा, "यह मानवता के लिए बहुत बड़ा खतरा है, यह दिल पर संकट, आत्मा पर संकट की तरह है। संघीय सरकार बंद है केवल एक और एक कारण से- क्योंकि डेमोक्रेट्स सीमा सुरक्षा के लिए फंड नहीं दे रहे हैं।"
बता दें सीमा की सुरक्षा के लिए सरकार इस दीवार को बनाना चाहती है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 35,000 करोड़ रुपये) का बजट दिया था, जो पास नहीं हुआ। जिसके बाद सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ रहा है। जब तक ये समस्या सुलझ नहीं जाती तब तक लाखों सरकारी कर्मियों को बिना सैलरी के घर पर ही बैठना पड़ेगा।
व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइ पेंस बुधवार को कैपिटल हिल में सीनेट रिपब्लिकन के साप्ताहिक लंच में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद 8 कांग्रेसी नेताओं के व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिलने के लिए आने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति से मिलने आने वाले ये नेता शटडाउन बंद करने के लिए वार्त करेंगे।
वहीं निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी का कहना है कि उन्हें व्हाइट हाउस से मिले किसी भी आमंत्रण की जानकारी नहीं है। लेकिन अगर बैठक हुई तो वह जाएंगी। पेलोसी ने कहा, "हमें इस बात का अच्छे से अंदाजा है कि हमारे विकल्प क्या होंगे। लेकिन आशा करते हैं कि हम साथ आएं और शटडाउन खत्म करने के लिए बैठक करें। यही हमारा उद्देश्य है।"
पेंस ने भी मंगलवार को टेलिवीजन इंटरव्यू में इस बात की संभावना के बारे में नहीं कहा कि ट्रंप आपातकाल लगाएंगे। लेकिन कहा कि प्रशासन इस बात की मांग कर रहा है कि कांग्रेस से बातचीत के बाद हल निकले। पेंस ने कहा, "आपको पता है हम इस समस्या को कुछ घंटों में ही हल कर सकते हैं, अगर डेमोक्रेट्स आगे आएं और सद्भावना के साथ बातचीत करें तो।" दोनों ओर से बातचीत में भी प्रगति हो रही है।