फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ,donald trump says US-Mexico Border Situation Growing Crisis

सीमा दीवार पर समर्थन के लिए ट्रंप ने किया देश को संबोधित, कहा- 'मानवता पर बहुत बड़ा खतरा है'

Wed, 09 Jan 2019 08:27 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 09 Jan 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
,donald trump says US-Mexico Border Situation Growing Crisis
US President Donald Trump - फोटो : PTI

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के अपने रुख पर कहा कि सीमा संबंधी स्थिति एक ‘‘बढ़ता संकट’’ है। उन्होंने मेक्सिको सीमा पर स्टील अवरोधक बनाने के लिए 5.7 अरब डॉलर मांगे। 


loader

व्हाइट हाउस से उन्होंने मंगलवार रात पूरे देश को संबोधित किया ताकि दीवार बनाने के लिए लोगों का समर्थन मिल सके। साथ ही शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया। बता दें इस  शटडाउन का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है। सीमा पर "मानवता और सुरक्षा" पर मंडरा रहे खतरे के बारे में भी ट्रंप ने लोगों को बताया। ट्रंप ने कांग्रेस से आग्रह किया कि उन्हें 5.7 बिलियन डॉलर दिए जाएं, जो वो दीवार बनाने के लिए कई बार मांग चुके हैं।
 
ट्रंप ने कहा, "यह मानवता के लिए बहुत बड़ा खतरा है, यह दिल पर संकट, आत्मा पर संकट की तरह है। संघीय सरकार बंद है केवल एक और एक कारण से- क्योंकि डेमोक्रेट्स सीमा सुरक्षा के  लिए फंड नहीं दे रहे हैं।"

बता दें सीमा की सुरक्षा के लिए सरकार इस दीवार को बनाना चाहती है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 35,000 करोड़ रुपये) का बजट दिया था, जो पास नहीं हुआ। जिसके बाद सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ रहा है। जब तक ये समस्या सुलझ नहीं जाती तब तक लाखों सरकारी कर्मियों को बिना सैलरी के घर पर ही बैठना पड़ेगा।

व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइ पेंस बुधवार को कैपिटल हिल में सीनेट रिपब्लिकन के साप्ताहिक लंच में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद 8 कांग्रेसी नेताओं के व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिलने के लिए आने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति से मिलने आने वाले ये नेता शटडाउन बंद करने के लिए वार्त करेंगे।

वहीं निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी का कहना है कि उन्हें व्हाइट हाउस से मिले किसी भी आमंत्रण की जानकारी नहीं है। लेकिन अगर बैठक हुई तो वह जाएंगी। पेलोसी ने कहा, "हमें इस बात का अच्छे से अंदाजा है कि हमारे विकल्प क्या होंगे। लेकिन आशा करते हैं कि हम साथ आएं और शटडाउन खत्म करने के लिए बैठक करें। यही हमारा उद्देश्य है।"

पेंस ने भी मंगलवार को टेलिवीजन इंटरव्यू में इस बात की संभावना के बारे में नहीं कहा कि ट्रंप आपातकाल लगाएंगे। लेकिन कहा कि प्रशासन इस बात की मांग कर रहा है कि कांग्रेस से बातचीत के बाद हल निकले। पेंस ने कहा, "आपको पता है हम इस समस्या को कुछ घंटों में ही हल कर सकते हैं, अगर डेमोक्रेट्स आगे आएं और सद्भावना के साथ बातचीत करें तो।" दोनों ओर से बातचीत में भी प्रगति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed