फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says on teleprompter and escalator malfunction at UNGA, 'Whoever running this in big trouble'

UNGA: 'जो भी इसे चला रहा है, वह बड़ी मुसीबत में है', टेलीप्रॉम्प्टर-एस्केलेटर खराब होने पर ट्रंप ने ली चुटकी

Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। शुरुआत में टेलीप्रॉम्प्टर और एस्केलेटर खराब होने पर उन्होंने मजाक किया। अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने प्रवासन, ऊर्जा और जलवायु नीतियों पर यूरोप की आलोचना की। साथ ही लंदन मेयर पर हमला बोला और संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Donald Trump says on teleprompter and escalator malfunction at UNGA, 'Whoever running this in big trouble'
यूएनजीए में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भाषण दिया। 2020 के बाद यह उनका पहला संबोधन था। भाषण की शुरुआत में ही उन्हें तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूएनजीए में टेलीप्रॉम्प्टर खराब हो गया और एस्केलेटर बीच में रुक गया। ट्रंप ने मजाक करते हुए कहा, 'जो भी इसे चला रहा है, वह बड़ी मुसीबत में है।' जिस पर पूरा हॉल हंस पड़ा।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र से मुझे बस एक एस्केलेटर मिला जो ऊपर जाते समय बीच में ही बंद हो गया, और फिर एक टेलीप्रॉम्प्टर जो काम नहीं कर रहा था। अगर प्रथम महिला अच्छी स्थिति में नहीं होतीं, तो वह गिर जातीं। हम दोनों अच्छी स्थिति में हैं। हम दोनों खड़ो रहे।'
विज्ञापन


भाषण शुरू होने के 10 मिनट बाद शुरू हुआ टेलीप्रॉम्प्टर
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, 'मुझे बिना टेलीप्रॉम्प्टर के यह भाषण देने में कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि टेलीप्रॉम्प्टर काम नहीं कर रहा है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो भी इस टेलीप्रॉम्प्टर को चला रहा है, वह बड़ी मुसीबत में है।' भाषण शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद, ट्रंप ने कहा कि टेलीप्रॉम्प्टर काम करने लगा है। हालांकि, ट्रंप ने नोट्स से पढ़ना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: US-China Politics: क्या दक्षिण एशिया में कंट्रोल चाहते हैं ट्रंप? चीन पर दबाव बढ़ाने की रणनीति पर कर रहे काम

संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करना बड़े सम्मान की बात
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करना 'बड़ा सम्मान' है, और उनके भाषण को 'बहुत अच्छी प्रतिक्रिया' मिली। ट्रंप ने लिखा, 'संयुक्त राष्ट्र के समक्ष बोलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। मेरा मानना है कि भाषण को बहुत सराहा गया। इसमें ऊर्जा और प्रवास/आव्रजन पर विशेष ध्यान दिया गया। मैं लंबे समय से इस बारे में बात कर रहा हूं और यह फोरम इन दो महत्वपूर्ण वक्तव्यों के संदर्भ में सर्वश्रेष्ठ था। मुझे आशा है कि सभी इसे देखेंगे!'

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में लौटे। उन्होंने एक ऐसा भाषण दिया, जिसमें उन्होंने वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि के लिए सहयोग करने के इच्छुक देशों की ओर 'अमेरिकी नेतृत्व और मित्रता का हाथ' बढ़ाया। 


ट्रंप ने अमेरिकी सहयोगियों की आलोचना की
प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ दिए गए इस भाषण में ट्रंप ने विभिन्न मुद्दों पर अमेरिकी सहयोगियों की आलोचना की, जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर उनके दृढ़ रुख को दर्शाता है। अपने भाषण के दौरान, ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि लंदन 'शरिया कानून' अपनाना चाहता है। साथ ही यूरोपीय देशों की आव्रजन और हरित ऊर्जा नीतियों की आलोचना की। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने के प्रयासों को 'हरित ऊर्जा घोटाला' और 'धोखा' करार दिया। 

ये भी पढ़ें: US-Iran Rift: परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं करेगा ईरान, सर्वोच्च नेता खामनेई ने किया इनकार

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर उठाए सवाल
भाषण के दौरान, ट्रंप ने कई संघर्षों में युद्धविराम के लिए बातचीत करने के अपने प्रयासों पर भी प्रकाश डाला और सात समझौतों का श्रेय लेने का दावा किया। हालांकि इन दावों पर सवाल भी उठे हैं। संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, 'यह अफसोस की बात है कि मुझे ये काम करने पड़े, जबकि ये काम संयुक्त राष्ट्र का होना चाहिए था।' उन्होंने कहा कि यूएन की क्षमता बहुत बड़ी है, लेकिन 'अभी वे सिर्फ कड़े शब्दों वाले पत्र लिखते हैं और उसके बाद कुछ नहीं करते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed