{"_id":"5cfb07e7bdec220758762691","slug":"donald-trump-says-nasa-shouldn-t-talk-about-going-to-moon-focus-on-other-things","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप बोले- नासा को नहीं करनी चाहिए चंद्रमा पर जाने की बात, अन्य बातों पर दें ध्यान ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप बोले- नासा को नहीं करनी चाहिए चंद्रमा पर जाने की बात, अन्य बातों पर दें ध्यान
Sat, 08 Jun 2019 06:59 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 08 Jun 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अंतरिक्ष एजेंसी नासा को चंद्रमा पर जाने की बात नहीं करनी चाहिए बल्कि उसे अन्य बातों पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि उन्होंने चंद्रमा को मंगल का हिस्सा बताकर सबको चौंका दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि हम जो पैसा खर्च कर रहे हैं उसके लिए नासा को चंद्रमा पर जाने के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने 50 साल पहले ऐसा किया था। ट्रंप ने कहा कि उसे रक्षा और विज्ञान सहित बहुत बड़ी चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ट्रंप की इस घोषणा ने कई अंतरिक्ष प्रेमियों को चौंका दिया, क्योंकि चंद्रमा को पारंपरिक रूप से मंगल का हिस्सा नहीं माना गया है।

नासा ने शुक्रवार को कहा कि वह अंतरिक्ष पर्यटन सहित अन्य व्यवसायिक उपक्रमों के लिए 2020 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को खोलेगा। वहां एक रात ठहरने के लिए 35,000 डॉलर अदा करना होगा।
नासा के मुख्य वित्तीय अधिकारी जेफ डेविट ने न्यूयॉर्क में कहा नासा व्यावसायिक अवसर पैदा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन खोल रहा है और इन अवसरों की मार्केटिंग कर रहा है, जैसा हमने पहले कभी नहीं किया है।
आईएसएस के उप निदेशक रॉबिन गैटेंस ने कहा कि प्रति वर्ष दो छोटे निजी अंतरिक्ष यात्रा मिशन होंगे। नासा ने कहा कि मिशन 30 दिनों तक के लिए रहेगा। प्रति वर्ष लगभग एक दर्जन निजी अंतरिक्ष यात्री आईएसएस की यात्रा कर सकते हैं।