{"_id":"67e8d1b585ae082cf40b0cdc","slug":"donald-trump-says-military-force-not-off-table-for-greenland-after-danish-fm-scolds-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: 'ग्रीनलैंड के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी कर सकते हैं', डेनमार्क के विदेश मंत्री के बयान पर भड़के ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: 'ग्रीनलैंड के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी कर सकते हैं', डेनमार्क के विदेश मंत्री के बयान पर भड़के ट्रंप
Sun, 30 Mar 2025 10:46 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:46 AM IST
सार
ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने को लेकर ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी है, लेकिन उनकी कोशिश है कि सबकुछ शांति से हो जाए। डेनमार्क के ताजा बयान से नाराज होकर ट्रंप ने ये बात कही है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेनमार्क के विदेश मंत्री के हालिया बयान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नाराज कर दिया है। यही वजह है कि उन्होंने कहा है कि ग्रीनलैंड के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी है। हालांकि उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि बिना किसी सैन्य कार्रवाई के शांति से सब निपट जाए। दरअसल डेनमार्क के विदेश मंत्री ने शनिवार को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप प्रशासन के ग्रीनलैंड को लेकर लहजे की आलोचना की।
जेडी वेंस ने डेनमार्क पर लगाए थे आरोप
दरअसल अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में ग्रीनलैंड का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने कहा कि 'हमारा डेनमार्क को साफ संदेश है। आपने ग्रीनलैंड के लोगों के लिए पर्याप्त काम नहीं किए हैं। ग्रीनलैंड के लोगों की सुरक्षा में पर्याप्त निवेश नहीं किया गया और इसे बदलना चाहिए।' वेंस ने ये भी कहा कि 'अमेरिका के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है और हमें ग्रीनलैंड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डेनमार्क से ग्रीनलैंड की आजादी का समर्थन बढ़ाना होगा। वेंस ने ग्रीनलैंड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम आपकी सुरक्षा के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं और अर्थव्यवस्था के लिए भी ये अच्छा रहेगा।'
ये भी पढ़ें- US: 'अगले चार साल पढ़ने के लिए मत आइए अमेरिका', ट्रंप के फैसलों के बाद एक छात्र की पोस्ट पर छिड़ी बहस
विज्ञापन
डेनमार्क के विदेश मंत्री के बयान से नाराज हुए ट्रंप
इसके जवाब में डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि 'कई आरोप लगाए गए हैं और हम आलोचना के लिए तैयार भी हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हम इस लहजे की तारीफ नहीं करेंगे, जिस लहजे में ये बात कही गई। यह अपने करीबी सहयोगियों से बात करने का तरीका नहीं है। हालांकि हम अभी भी मानते हैं कि अमेरिका और डेनमार्क करीबी सहयोगी हैं।' जब इसे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल किया गया तो उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि 'बहुत संभावना है कि हम बिना सैन्य कार्रवाई के ऐसा कर सकते हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हम सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर विचार ही नहीं कर रहे हैं।' दरअसल ट्रंप, ग्रीनलैंड को अपना हिस्सा बनाने की बात कह चुके हैं।
ये भी पढ़ें- US: 'फर्जी खबरों पर नहीं, भरोसे पर चलता हूं', सूचना लीक मामले में ट्रंप ने नौकरी से न निकालने की दी गारंटी
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन