फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump says india abuser of tariffs pm narendra modi is fantastic man

Donald Trump: 'भारत बहुत ज्यादा आयात शुल्क लगाता है, लेकिन पीएम मोदी शानदार व्यक्ति', डोनाल्ड ट्रंप का बयान

Wed, 18 Sep 2024 12:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 18 Sep 2024 12:00 PM IST
सार

मिशिगन में अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते अमेरिका दौरे पर आने वाले हैं और उस दौरान वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 सितंबर तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन
donald trump says india abuser of tariffs pm narendra modi is fantastic man
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान भारत पर आयात शुल्क का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उन्हें शानदार व्यक्ति बताया। मिशिगन में अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते अमेरिका दौरे पर आने वाले हैं और उस दौरान वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 सितंबर तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा- भारत बहुत सख्त है
रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'भारत, आयात शुल्क का दुरुपयोग करता है। वह (पीएम मोदी) अगले हफ्ते मुझसे मिलने आ रहे हैं। मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं। अमेरिका आ रहे नेताओं में से कई शानदार हैं।' उन्होंने दोहराया कि 'भारत आयात पर भारी शुल्क लगाता है। भारत बहुत सख्त है। ये लोग सबसे चतुर लोग हैं।' उन्होंने कहा, 'वे (भारतीय) अपने खेल के शीर्ष पर हैं, और वे इसका इस्तेमाल हमारे खिलाफ करते हैं। भारत भी सख्त है। ब्राजील बहुत सख्त है...चीन सबसे सख्त है।' 
विज्ञापन


ट्रंप बोले- राष्ट्रपति बना तो जैसे के साथ तैसा का व्यवहार करेंगे
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि 'अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो अमेरिका भी जैसे के साथ तैसा करेगा। अगर कोई हम पर 10 पैसे आयात शुल्क लगाएगा या दो डॉलर या 250 प्रतिशत लगाएगा तो हम भी उनसे उतना ही आयात शुल्क वसूलेंगे। इस तरह हम फिर से मुक्त व्यापार में आ जाएंगे।' ट्रंप इससे पूर्व में भी भारत द्वारा कई अमेरिकी उत्पादों पर भारी आयात शुल्क लगाने की आलोचना की थी। अपने पिछले राष्ट्रपति कार्यकाल में भी ट्रंप भारत द्वारा लगाए जाने वाले कथित उच्च आयात शुल्क के खिलाफ बयान दिया था। साथ ही ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में भारत के कई उत्पादों पर अमेरिका में भारी आयात शुल्क लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed