{"_id":"5dd821968ebc3e547e046ebf","slug":"donald-trump-says-if-i-had-not-said-china-would-have-eliminated-hong-kong-in-14-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का दावा, 'मैं न कहता तो 14 मिनट में हांगकांग का नामो-निशान मिटा देता चीन'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप का दावा, 'मैं न कहता तो 14 मिनट में हांगकांग का नामो-निशान मिटा देता चीन'
Sat, 23 Nov 2019 02:23 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग
- फोटो : फाइल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर वह चीन के राष्ट्रपति से बात नहीं करते तो चीनी सैनिक 14 मिनट में हांगकांग का नामो-निशान मिटा देते।
विज्ञापन
ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज' को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनके कहने पर ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेना नहीं भेजी।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, जिनपिंग ने हांगकांग के बाहर लाखों सैनिक तैनात कर रखे हैं, वे अंदर नहीं जा रहे हैं क्योंकि मैंने उनसे कहा है कि ऐसा न करें। ऐसा करना आपकी बड़ी भूल होगी। इससे व्यापार सौदे पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन