फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says Chinese President Xi Jinping approved TikTok deal

Tik Tok: 'चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने टिकटॉक सौदे को मंजूरी दी', ट्रंप बोले- अब सिर्फ हस्ताक्षर होने बाकी

Sat, 20 Sep 2025 05:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 05:41 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने टिकटॉक सौदे को मंजूरी दे दी है। अब सिर्फ हस्ताक्षर होने बाकी हैं, जो एक औपचारिकता हो सकती है। समझौते के बाद एप पर अमेरिकी निवेशकों का 80 फीसदी नियंत्रण होगा, जबकि चीनी कंपनियों के पास 20 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। इससे टिकटॉक अमेरिका में बैन होने से बच जाएगा। 

विज्ञापन
Donald Trump says Chinese President Xi Jinping approved TikTok deal
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने टिकटॉक सौदे को मंजूरी दे दी है, जिससे यह वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म अमेरिका में काम करना जारी रख सकेगा। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने टिकटॉक सौदे को मंजूरी दे दी है। हम इस सौदे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। हमें इस पर हस्ताक्षर करने होंगे, यह एक औपचारिकता हो सकती है। टिकटॉक सौदा जल्द ही होने वाला है और निवेशक तैयारी कर रहे हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; UN: बीएलए और मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग पर चीन व पाकिस्तान को झटका,अमेरिका का वीटो
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का एप पर होगा कड़ा नियंत्रण
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका का इस एप पर कड़ा नियंत्रण होगा। उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के लिए 'बहुत अच्छा सौदा' है। ट्रंप ने कहा, 'युवा इसे चाहते हैं, उनके माता-पिता भी इसे चाहते हैं। हम चीन के साथ एक डील करने में सफल रहे। यह हमारे लिए अच्छा सौदा है और उम्मीद है उनके लिए भी अच्छा होगा। अमेरिकी निवेशक इस पर नियंत्रण रखेंगे। मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, क्योंकि वे एक सज्जन व्यक्ति हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं।'

ट्रंप-जिनपिंग के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत
ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने चीनी एप टिकटॉक समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। अमेरिका ने पहले एक कानून पारित किया था, जिसके तहत चीनी कंपनी बाइटडांस को टिकटॉक की अमेरिकी हिस्सेदारी बेचनी थी, वरना 19 जनवरी 2025 से एप पर प्रतिबंध लगना था, लेकिन ट्रंप सरकार ने अभी तक इसे लागू नहीं किया है।


ये भी पढ़ें: India-UAE: अंतरिक्ष-समुद्री क्षेत्र में भारत-यूएई के बीच अहम समझौते की नींव तैयार, गोयल के दौरे में बनी सहमति

बाइटडांस ने ट्रंप-जिनपिंग का किया धन्यवाद 
जिनपिंग-ट्रंप की बातचीत के तुरंत बाद बाइटडांस ने एक बयान जारी किया, जिसमें कंपनी ने कहा, 'हम राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद करते हैं। टिकटॉक अमेरिका में उपयोगकर्ताओं की सेवा जारी रखेगा और हम चीनी कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाएंगे।'

अमेरिकी निवेशकों का 80 फीसदी होगा नियंत्रण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिकी निवेशक टिकटॉक में 80 फीसदी हिस्सेदारी लेंगे, जबकि बाकी 20 फीसदी चीनी कंपनियों के पास रहेगी, जिनमें बाइटडांस भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed