फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump said talked with India and Pakistan to work towards reducing tensions in Kashmir

पीएम मोदी से बातचीत के बाद ट्रंप ने इमरान को हड़काया, कहा- भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी से बचें

Tue, 20 Aug 2019 08:13 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 20 Aug 2019 08:13 AM IST
सार

  • पाकिस्तान का भारत विरोधी रवैया क्षेत्र की शांति के लिए खतरा।
  • पीएम मोदी ने पाक की नापाक करतूतों के बारे में ट्रंप को फोन पर बताया।
  • आधे घंटे की बातचीत में सीमापार आतंकवाद को रोके जाने पर चर्चा।
  • अनुच्छेद 370 हटने के बाद पीएम की अमेरिकी राष्ट्रपति से हुई बात।

विज्ञापन
donald trump said talked with India and Pakistan to work towards reducing tensions in Kashmir
डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी-इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से फोन पर बात की और उन्हें भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर करीब 30 मिनट बात करने के बाद उन्होंने खान से बात की। मोदी ने बातचीत के दौरान पाकिस्तानी नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा के लिए उग्र बयानबाजी और उकसावे का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर इमरान ने ट्रंप से की दूसरी बार बातचीत

ट्रंप और खान के बीच एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार बात हुई है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ बातचीत में तीखी बयानबाजी और पाकिस्तान के नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा उकसाने को लेकर बात की थी। जब से भारत ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया है तब से पड़ोसी देश की बौखलाहट देखने को मिल रही है। ट्रंप ने खान से तनाव कम करने और तीखी बयानबाजी से बचने को कहा। दोनों नेताओं से बात के बाद ट्रंप ने क्षेत्र में स्थिति को 'कठिन' बताते हुए कहा कि उनकी दोनों पीएम से अच्छी बात हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने दी इमरान खान को नसीहत

अपनी बातचीत के बारे में ट्विटर पर ट्रंप ने लिखा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान से कश्मीर में तनाव कम करने को लेकर बात की। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खाने के साथ बातचीत की। दोनों से व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और सबसे महत्वपूर्ण भारत और पाकिस्तान को कश्मीर में तनाव को कम करने की दिशा में काम करने को लेकर बात हुई। परिस्थितियां कठिन हैं लेकिन अच्छी बातचीत होनी चाहिए।'

जानकारी के अनुसार फोन पर ट्रंप और मोदी ने सीमापार से होने वाले आतंकवाद, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों को लेकर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से कहा कि क्षेत्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर यहां कुछ नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा, शांति के प्रयासों में बड़ी बाधा है। पाकिस्तान का नाम लिए बिना मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया।

अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी पर भी हुई बातचीत

ट्रंप और मोदी की बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने ट्विट करते हुए लिखा, 'आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्षेत्रीय विकास और अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी पर बात की। राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के महत्व को बताया।'

व्हाइट हाउस ने आगे लिखा, दोनों नेताओं ने चर्चा की कि कैसे वे व्यापार में बढ़ोतरी के जरिए भारत-अमेरिकी आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाएंगे और वे जल्द ही दोबारा मिलने को तत्पर हैं। दोनों वैश्विक नेताओं के बीच बातचीत बेहद गर्मजोशी के साथ हुई जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकरहित वातावरण बनाने पर जोर दिया साथ ही सीमापार से आतंकवाद का मुद्दा भी मजबूती से उठाया। 

 

आधे घंटे की बातचीत में सीमापार आतंकवाद को रोके जाने पर चर्चा

donald trump said talked with India and Pakistan to work towards reducing tensions in Kashmir
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : फाइल फोटो

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लंबी बातचीत की। टेलीफोन पर आधे घंटे की बातचीत में पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उस पर क्षेत्र की शांति भंग करने और तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम लिए बगैर ट्रंप से कहा, क्षेत्र में कुछ नेता भारत विरोधी हिंसा और भड़काऊ बयानबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं, जो क्षेत्र की शांति के लिए ठीक नहीं है। 370 हटने के बाद पहली बार मोदी और ट्रंप में बातचीत हुई है।

पीएम मोदी ने पाक प्रायोजित आतंकवाद पर भी निशाना साधते हुए क्षेत्र में आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ऐसे वातावरण में बिना किसी शर्त के सीमापार आतंकवाद को हर हाल में रोका जाना चाहिए। भारत इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने नियमित तौर संपर्क बनाए रखने के लिए उनकी सराहना भी की है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि मोदी-ट्रंप की बातचीत बेहद गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण तरीके से हुई, जो दोनों नेताओं के बीच संबंधों की अहमियत को दर्शाता है।

द्विपक्षीय कारोबार पर जल्द ही भारत-अमेरिका में बैठक

पीएम ने ट्रंप से बातचीत के दौरान इस साल जून के आखिर में जापान के ओसाका में जी-20 देशों के सम्मेलन से इतर हुई द्विपक्षीय बैठक की याद दिलाई। मोदी ने उम्मीद जताई कि भारत के वाणिज्य मंत्री और अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि जल्द ही साझा फायदों के लिए द्विपक्षीय कारोबार के दृष्टिकोण से चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे।

 गरीबी, अशिक्षा और बीमारियों से लडे़ंगे

प्रधानमंत्री ने फोन पर ट्रंप से यह भी कहा, भारत क्षेत्र में किसी भी देश के साथ गरीबी, अशिक्षा और बीमारियों से लड़ने में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि भारत विरोधी रवैया रखने वाले पाकिस्तान में इन दिनों गरीबी, बीमारी, अशिक्षा और बेकारी चरम पर है। 

अफगानिस्तान में अपनी भूमिका बताई

पीएम ने बातचीत में अफगानिस्तान में भारत की भूमिका का प्रमुखता से उल्लेख किया। उन्होंने अफगानिस्तान की आजादी के 100 साल पूरे होने के मौके पर कहा, भारत एकीकृत, सुरक्षित, लोकतांत्रिक और वास्तविक आजाद अफगानिस्तान के प्रति काम करने के लिए कटिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed