फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump said about the presidential debate, I won the debate on Tuesday

प्रेसीडेंशियल डिबेट को लेकर बोले ट्रंप, मैंने मंगलवार को बहस में की जीत हासिल

Thu, 01 Oct 2020 01:26 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 01 Oct 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump said about the presidential debate, I won the debate on Tuesday
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने मंगलवार की रात अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली पहली बहस (प्रेसीडेंशियल डिबेट) जीत ली है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली तीन बहसों में से पहली बहस क्लीवलैंड, ओहायो में आयोजित हुई। बहस के एक दिन बाद ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, हर तरह से, हमने कल रात आसानी से बहस जीत ली। दोनों खेमों ने जीत की घोषणा की है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा,  मुझे लगता है कि वह (बिडेन) बहुत कमजोर थे। वह शोर मचा रहे थे। हमने लगभग हर चुनाव में बहस जीती जो मैंने लड़ी है। यदि आप विभिन्न चुनावों को देखें, तो हमने उनमें से हर एक को जीता है। सवालों के जवाब में, ट्रंप ने कहा कि वह फ्लोरिडा और टेनेसी में होने वाली अन्य दो बहसों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना, आयकर और नस्लीय हिंसा के इर्द-गिर्द रही पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट


उन्होंने कहा, मुझे उनसे बहस करने में कोई गुरेज नहीं है। मुझे लगता है वह बहस से बचना चाहते हैं। मुझे नहीं पता। यह उनको ही पता है। घोर दक्षिणपंथी समूह ‘प्राउड बॉयज’ के बारे पूछे गए सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्हें पीछे हटना चाहिए और वक्त पर आगे आना चाहिए (स्टैंड बैक ऐंड स्टैंड बाई)।

ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे कौन हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपना काम करने देंगे। उन्होंने कहा,  मुझे नहीं पता कि ‘प्राउड बॉयज’ कौन हैं। मेरा मतलब है, आपको मुझे बताना होगा, क्योंकि मैं वास्तव में नहीं जानता कि वे कौन हैं। मैं केवल यह कह सकता हूं कि उन्हें हटना होगा, उन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसी को अपना काम करने देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed