{"_id":"5f7588b4049b080bd3671640","slug":"donald-trump-said-about-the-presidential-debate-i-won-the-debate-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेसीडेंशियल डिबेट को लेकर बोले ट्रंप, मैंने मंगलवार को बहस में की जीत हासिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रेसीडेंशियल डिबेट को लेकर बोले ट्रंप, मैंने मंगलवार को बहस में की जीत हासिल
Thu, 01 Oct 2020 01:26 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने मंगलवार की रात अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली पहली बहस (प्रेसीडेंशियल डिबेट) जीत ली है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली तीन बहसों में से पहली बहस क्लीवलैंड, ओहायो में आयोजित हुई। बहस के एक दिन बाद ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, हर तरह से, हमने कल रात आसानी से बहस जीत ली। दोनों खेमों ने जीत की घोषणा की है।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि वह (बिडेन) बहुत कमजोर थे। वह शोर मचा रहे थे। हमने लगभग हर चुनाव में बहस जीती जो मैंने लड़ी है। यदि आप विभिन्न चुनावों को देखें, तो हमने उनमें से हर एक को जीता है। सवालों के जवाब में, ट्रंप ने कहा कि वह फ्लोरिडा और टेनेसी में होने वाली अन्य दो बहसों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना, आयकर और नस्लीय हिंसा के इर्द-गिर्द रही पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट
उन्होंने कहा, मुझे उनसे बहस करने में कोई गुरेज नहीं है। मुझे लगता है वह बहस से बचना चाहते हैं। मुझे नहीं पता। यह उनको ही पता है। घोर दक्षिणपंथी समूह ‘प्राउड बॉयज’ के बारे पूछे गए सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्हें पीछे हटना चाहिए और वक्त पर आगे आना चाहिए (स्टैंड बैक ऐंड स्टैंड बाई)।
ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे कौन हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपना काम करने देंगे। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि ‘प्राउड बॉयज’ कौन हैं। मेरा मतलब है, आपको मुझे बताना होगा, क्योंकि मैं वास्तव में नहीं जानता कि वे कौन हैं। मैं केवल यह कह सकता हूं कि उन्हें हटना होगा, उन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसी को अपना काम करने देना चाहिए।