{"_id":"5deeae3b8ebc3e879f4a8153","slug":"donald-trump-s-joke-on-toilet-flushing-comment-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट फ्लशिंग की टिप्पणी पर डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया पर बना मजाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टॉयलेट फ्लशिंग की टिप्पणी पर डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया पर बना मजाक
Tue, 10 Dec 2019 01:57 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 10 से 15 बार टॉयलेट फ्लशिंग की शिकायत के बाद वह सोशल मीडिया पर चुटकुलों का हिस्सा बन गए हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खाने की आदतों का भी मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा था कि वो अमेरिकी शौचालयों में 10-15 बार फ्लश करने की समस्या का संज्ञान ले रहे हैं और इससे अमेरिकियों को निजात दिलाना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
ट्रम्प ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में कहा कि सरकार देश के स्नानगृहों एवं शौचालयों में पानी का प्रवाह तेज नहीं होने की समस्याओं को गंभीरता से देख रही है। ट्रंप की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसके बाद हैशटैग ट्रंप ट्रेंड करने लगा। इसके बाद मीम और चुटकुलों के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप का मजाक उड़ाया जाने लगा।
विज्ञापन