{"_id":"5cb957f4bdec221455450541","slug":"donald-trump-released-poster-of-game-of-thrones-and-said-game-over-on-robert-mueller-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने खिलाफ जांच में कुछ न मिलने पर ट्रंप ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का पोस्टर जारी कर कहा ‘गेम ओवर’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपने खिलाफ जांच में कुछ न मिलने पर ट्रंप ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का पोस्टर जारी कर कहा ‘गेम ओवर’
Fri, 19 Apr 2019 10:39 AM IST
आसिम खान
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर की जांच में अपने खिलाफ कुछ साबित ना होने पर एचबीओ की मशहूर फंतासी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के स्टाइल में फिर एक पोस्टर जारी किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘गेम ओवर।’
विज्ञापन
इस पोस्टर में ट्रंप को पीछे से दिखाया गया है, वह अपना ट्रेडमार्क काला ओवरकाट पहने दिख रहे हैं और पृष्ठभूमि में हल्का कोहरा है। पोस्टर में लिखा है, ‘कोई मिलीभगत नहीं, कोई बाधा नहीं। नफरत करने वालों और कट्टरपंथी वाम डेमोक्रेट्स के लिए -खेल खत्म।’ इससे पहले ट्रंप ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों के एलान वाला ऐसा ही एक पोस्टर जारी किया था।
विज्ञापन