फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump refused to give testify at senate impeachment hearing american news

सीनेट में महाभियोग की सुनवाई में गवाही देने से डोनाल्ड ट्रंप ने किया इनकार

Fri, 05 Feb 2021 01:42 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 05 Feb 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump refused to give testify at senate impeachment hearing american news
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

सदन में महाभियोग प्रक्रिया के प्रबंधकों ने सीनेट में महाभियोग की सुनवाई में गवाही के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुलाया। ट्रंप को छह जनवरी की घटना में उनकी भूमिका के संबंध में बुलाया गया लेकिन उनके वकील ने स्पष्ट कर दिया है वह गवाही देने नहीं आएंगे।

विज्ञापन


प्रमुख प्रबंधक जैमी रस्किन ने ट्रंप को लिखे पत्र में उनसे सुनवाई के दौरान या उससे पहले शपथ के साथ गवाही देने को अनुरोध किया था। ट्रंप की कानूनी टीम के महाभियोग के मामले में जवाब दाखिल करने के बाद यह पत्र भेजा गया था जवाब में उनकी टीम ने कहा था कि महाभियोग ऐसे व्यक्ति पर चलाया जाता है जिसके पास इससे संबंधित पद हो...क्योंकि वह (ट्रंप) अब राष्ट्रपति नहीं हैं, इसलिए उनपर महाभियोग नहीं चलाया जा सकता।
विज्ञापन


जैमी रस्किन ने ट्रंप को लिखे पत्र में कहा कि दो दिन पहले, आपने जवाब दाखिल किया था, जिसमें आपने महाभियोग से जुड़े कई तथ्यात्मक आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने पत्र में कहा कि आपके इन तथ्यात्मक आरोपों का खंडन करने के मद्देजनर, मैं आपको छह जनवरी 2021 की घटना में आपकी भूमिका के संबंध में शपथ के साथ गवाही देने के लिए बुलाता हूं, आप चाहे सीनेट में महाभियोग की सुनवाई के दौरान या उससे पहले गवाही दे सकते हैं। हम चाहते हैं कि आप सोमवार आठ फरवरी 2021 को गवाही दें और हो सके तो देरी ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पत्र पर पूर्व राष्ट्रपति के वरिष्ठ वकील जैसन मिलने ने कहा कि ट्रंप गवाही नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति असंवैधानिक सुनवाई में गवाही नहीं देंगे। मिलर के बयान पर रस्किन ने कहा कि आज मैंने राष्ट्रपति ट्रंप को छह जनवरी की घटना के संबंध में गवाही देने का विकल्प दिया था और उन्होंने इससे मना कर दिया।


उनके वकील के बयान के बावजूद, अमेरिका की सरकार के खिलाफ सशस्त्र हिंसा भड़काने के किसी भी आरोपी को स्वतंत्रता एवं ईमानदारी से गवाही देने का मौका देना चाहिए...लेकिन जब अधिकारी के पास बचाव में कहने के लिए कुछ हो। हम सुनवाई में यह साबित करेंगे कि ट्रंप का आचरण अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed