{"_id":"6b0ca967a03d03ee3b04e9f7","slug":"donald-trump-praises-modi-big-fan-defends-nvidia-ceo-jensen-huang-security-concerns-babe-ruth-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक': ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, जेनसन हुआंग को बताया अमेरिका का बेब रूथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक': ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, जेनसन हुआंग को बताया अमेरिका का बेब रूथ
Mon, 30 Nov 2026 04:08 AM IST
देवेश त्रिपाठी
एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Nov 2026 04:08 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान नेता और अच्छा काम करने वाला व्यक्ति बताया है। वहीं, एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग का बचाव करते हुए उनकी तुलना बेसबॉल खिलाड़ी बेब रूथ से की।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान नेता बताया है। वहीं, एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग का बचाव करते हुए उनकी तुलना अमेरिका के मशहूर बेसबॉल खिलाड़ी बेब रूथ से की। यह बयान ऐसे समय आया है, जब हुआंग के निजी संबंधों और एनवीडिया की अत्याधुनिक चिप तकनीक की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी संसद में सवाल उठने वाले हैं।
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा, "वह महान नेता हैं। वह शानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने भारत में बेहतरीन काम किया है। वहां की अर्थव्यवस्था अच्छी है। मैं मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।" वही, जेनसन हुआंग के बारे में ट्रंप ने कहा, "वह बेहद प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। यह ऐसा है जैसे यांकीज टीम से बेब रूथ को हटा दिया जाए। उसके बिना टीम का प्रदर्शन कैसा होता? उसने कई वर्ल्ड सीरीज जीती थीं। हम बेब रूथ को अपनी तरफ रखना चाहते हैं।"
चिप सुरक्षा को लेकर व्हाइट हाउस ने दी सफाई
व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने रविवार को कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अमेरिका की सबसे उन्नत कंप्यूटिंग चिप चीन के हाथों में पहुंच गई हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि अगर कुछ चिप गलत हाथों तक पहुंची हैं तो सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
सीएनएन के कार्यक्रम 'स्टेट ऑफ द यूनियन' में हैसेट ने कहा कि अगर सबसे उन्नत चिप में से कुछ गलत लोगों तक पहुंची हैं या डाटा सेंटर के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से वहां पहुंची हैं, तो इस व्यवस्था को निश्चित रूप से दुरुस्त करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो भी अमेरिका तकनीकी प्रतिस्पर्धा में आगे रह सकता है।
हुआंग के निजी संबंधों पर उठे सवाल
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग को लेकर विवाद उनके सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड की एक अधिकारी एलिस हुआंग के साथ कथित संबंधों के बाद सामने आया। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी करती थीं। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एनवीडिया के बोर्ड ने पहले हुआंग को पद से हटाया था, लेकिन बाद में उन्हें फिर से सीईओ बना दिया गया। इस घटनाक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप ने भी हस्तक्षेप किया था। ट्रंप की आर्थिक नीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र की वृद्धि को अहम स्थान दिया गया है। एनवीडिया ने हैसेट के बयान पर टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया।
अमेरिकी सांसदों के सवालों का सामना करेंगे हुआंग
जेनसन हुआंग मंगलवार को प्रतिनिधि सभा की तीन समितियों के सामने बंद कमरे में पूछताछ के लिए पेश होंगे। यह बातचीत रिकॉर्ड की जाएगी। गुरुवार को वह सीनेट की बैंकिंग समिति की सार्वजनिक सुनवाई में भी गवाही देंगे। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों ने कहा है कि उनके पास हुआंग से पूछने के लिए कई सवाल हैं।
कनेक्टिकट के डेमोक्रेटिक सांसद जिम हाइम्स ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि हुआंग ने एलिस हुआंग को कौन-सी जानकारी दी थी और इस संबंध से राष्ट्रीय सुरक्षा को कितना खतरा हो सकता था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या एलिस हुआंग ने एनवीडिया प्रमुख पर कुछ खास फैसले लेने का दबाव बनाया था। इनमें ऐसी कंपनियों को चिप बेचने का मामला भी शामिल हो सकता है, जो आगे उन्हें चीन तक पहुंचा सकती हैं।
रिपब्लिकन सांसद ने स्थायी रूप से हटाने की मांग की
रिपब्लिकन सीनेटर पीट रिकेट्स ने कहा कि जेनसन हुआंग की विश्वसनीयता नहीं रह गई है और उन्हें स्थायी रूप से पद से हटा दिया जाना चाहिए था। फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि चीन तक किस तरह की जानकारी पहुंचाई गई हो सकती है। उन्होंने एनवीडिया से जुड़े निर्यात नियंत्रण और कथित तौर पर गायब हुई चिप का हिसाब रखने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
ट्रंप के हस्तक्षेप का हैसेट ने किया बचाव
सीबीएस के कार्यक्रम 'फेस द नेशन' में केविन हैसेट ने एनवीडिया बोर्ड के फैसले में ट्रंप के हस्तक्षेप का बचाव किया। ट्रंप ने पहले कहा था कि बोर्ड ने वही किया, जो उनका प्रशासन चाहता था। इस बयान के बाद सरकार की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे।
हैसेट ने कहा कि सरकार को यह तय नहीं करना चाहिए कि किसी कंपनी का सीईओ कौन होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति को गलत तथ्यों के आधार पर पद से हटाया जाना भी उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि एनवीडिया की अधिकांश चिप अमेरिका में बेची जाती हैं और जेनसन हुआंग के पास विशेष कौशल है, जिसे कंपनी ने इस क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरी माना है।

#WATCH | On PM Narendra Modi, US President Donald Trump says, "...He's a great leader. He's a great man. He's done a fantastic job in India. Their economy is good. I'm a big Modi fan..." (Source: US Network Pool Via Reuters) https://t.co/EpPoPoueAS
— ANI (@ANI) November 29, 2026