ट्रंप ने की यूक्रेन, चीन से बिडेन के खिलाफ कार्रवाई की खुली अपील
- ट्रंप ने जो बिडेन के खिलाफ जांच करने की चीन और यूक्रेन से अपील की
- ट्रंप ने उन पर आरोप लगाने वालों को ‘सनकी’ तक कह दिया
- डेमोक्रेट एडम स्किफ ने कहा ट्रंप कानून की आड़ लेकर बिना किसी सजा के डर के काम कर रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनके संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के खिलाफ जांच करने की चीन और यूक्रेन से सार्वजनिक तौर पर अपील कर दी है। यूक्रेन से फोन पर हुई वार्ता को लेकर ट्रंप जहां महाभियोग प्रक्रिया का सामना प्रतिनिधि सभा में कर रहे हैं, वहीं चीन से भी यह पेशकश कर डाली।
इसके बाद डेमोक्रेटों पर कटाक्ष के लिए यूक्रेन से बिडेन के खिलाफ जांच की सार्वजनिक मांग भी कर दी। हालांकि फ्लोरिडा में ट्रंप ने उन पर आरोप लगाने वालों को ‘सनकी’ तक कह दिया है। उन्होंने उस जांच का रुख मोड़ने की कोशिश की जो उन्हें ऐसा राष्ट्रपति बना सकती है जिस पर प्रतिनिधि सभा में महाभियोग चला हो और जिसे सीनेट में सुनवाई का सामना करना पड़ेगा।
प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की जांच की अगुवाई कर रहे डेमोक्रेट एडम स्किफ ने कहा कि ट्रंप कानून की आड़ लेकर बिना किसी सजा के डर के काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे चुनाव, राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा है जो निंदनीय है।’
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘मैं कहूंगा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की, अगर आपकी जगह मैं होता तो बिडेन परिवार के खिलाफ जांच शुरू करने की सिफारिश करता।’ उन्होंने कहा, ‘इसी तरह चीन को भी बिडेन परिवार की जांच करनी चाहिए क्योंकि जो चीन में हुआ वह यूक्रेन में हुए वाकये जितना ही बुरा था।’
यूक्रेन को 150 टैंक रोधी मिसाइल बेचे जाने को मंजूरी
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन को रूस समर्थित अलगाववादियों से लड़ने के लिए 150 टैंक रोधी मिसाइलों सहित अन्य सैन्य उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी के नोटिस में कहा गया है कि, लगभग 2.90 लाख करोड़ रुपये की बिक्री में जेवलिन मिसाइलों और संबंधित उपकरणों के लिए 10 लॉन्च इकाइयां शामिल हैं।
एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस को सूचित करने के बाद बिक्री की घोषणा की, जहां नेतृत्व ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसकी प्रारंभिक मंजूरी दी थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वर्ष की शुरुआत में यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को देने में देरी की।
ट्रंप चाहते थे कि यूक्रेन के राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे की जांच करे। यह बिक्री उस सहायता पैकेज का हिस्सा नहीं है। वर्ष 2014 में रूस-समर्थित अलगाववादियों ने पूर्वी यूरोपीय देश क्रेमलिन समर्थित नेता को हटाने के बाद यूक्रेन को सहायता प्रदान की थी, जो कि सोवियत संघ का ही एक हिस्सा था।
बिडेन के बेटे से जुड़ी फर्म की समीक्षा कर रहे हैं : अभियोजक जनरल
यूक्रेन के अभियोजक जनरल ने शुक्रवार को कहा कि उनका कार्यालय यूएस डेमोक्रेट जो बिडेन के बेटे से जुड़ी गैस फर्म से संबंधित कई मामलों को बंद करने की समीक्षा कर रहा था। अभियोजक जनरल रुसलान रयाबोसपका ने पत्रकारों को बताया कि ‘लगभग 15 मामले थे, लेकिन उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वे जरूरी तौर पर बिडेन के बेटे, हंटर बिडेन से जुड़े नहीं थे।’
अगस्त में नियुक्त हुए रयाबोसपका ने कहा कि ‘हम उन मामलों की जांच कर रहे हैं, जो इससे पहले अभियोजक जनरल के कार्यालय द्वारा देखे गए थे।’ हम इस पर निर्णय लेने के लिए सभी मामलों की समीक्षा कर रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग मामलों में बंद या तोड़े गए थे।’
यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा था कि हंटर बिडेन के कंपनी के बोर्ड में शामिल होने से पहले गैस फर्म बर्मा की जांच एक अवधि पर केंद्रित है। रयाबोसपका ने यह भी सुझाव दिया कि अभियोजक हंटर बिडेन पर नहीं बल्कि बर्मा के संस्थापक माइकोला ज्लोचेव्स्की और अन्य आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित करें। रयाबोसपका ने कहा कि ‘यह काम जारी है और हम बाद में इसके परिणामों पर रिपोर्ट देंगे।’