फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump on india us trade deal tariffs said we do little business

Donald Trump: 'हमारा बेहद कम ट्रेड....', भारत के साथ व्यापार समझौते और टैरिफ पर क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप

Thu, 24 Apr 2025 11:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 24 Apr 2025 11:33 AM IST
सार

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते का उद्देश्य साल 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करना है। अब दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
donald trump on india us trade deal tariffs said we do little business
नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि वे उन्हें काफी पसंद करते हैं। ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का एलान किया है। जिसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप
दरअसल व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 'हमारा भारत के साथ बेहद कम व्यापार होता है। क्योंकि भारत बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। भारत, चीन से भी ज्यादा टैरिफ लगाता है।' ट्रंप ने हर्ले डेविडसन बाइक का उदाहरण दिया कि भारत में हर्ले डेविडसन पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने की वजह से कंपनी को भारत में ही अपना प्लांट लगाने पर मजबूर होना पड़ा था। ट्रंप ने साफ कहा कि 'वे ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'ईरान को यूरेनियम संवर्धन छोड़ना ही होगा, तभी समझौता संभव', अमेरिका के विदेश मंत्री का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार समझौते पर जल्द सहमति बनने की उम्मीद
गौरतलब है कि कुछ माह पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था। पीएम मोदी के दौरे पर दोनों देशों में द्विपक्षीय व्यापार समझौता करने पर सहमति बनी। इस व्यापार समझौते का उद्देश्य साल 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करना है। अब दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द्विपक्षीय व्यापार समझौते में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के तहत जीरो सीमा शुल्क पर आयात करने की सुविधा होगी। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी गुरुवार को ही भारत का दौरा कर वापस लौटे हैं। भारत दौरे पर वेंस ने व्यापार समझौते को लेकर पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। वेंस ने कहा था कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है और जल्द ही व्यापार समझौते की शर्तों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- US: ट्रंप की लोकप्रियता में आई गिरावट, सर्वे में खुलासा- केवल 41 फीसदी लोगों की पसंद हैं अमेरिकी राष्ट्रपति


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed