फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump On his impeachment says our country is at stake, it has never happened before

अपने ऊपर चल रहे महाभियोग पर ट्रंप ने कहा- हमारा देश दांव पर है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

Sun, 29 Sep 2019 12:13 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 29 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump On his impeachment says our country is at stake, it has never happened before
Donald trump - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सत्ता के कथित दुरुपयोग मामले में महाभियोग की जांच के बीच राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से कहा कि हमारा देश दांव पर है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ट्रंप ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर डेमोक्रेटिक सांसदों पर जांच का आक्रामक तरीका अपनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रंप पर 2020 राष्ट्रपति चुनाव के उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में से एक जो बिडेन का नुकसान पहुंचाने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट से अमेरिकियों के अधिकारों को खतरा है। वे आपके अधिकार छीनना चाहते हैं, वे आपकी स्वास्थ्य सेवाएं छीनना चाहते हैं, वे आपका मताधिकार, आपकी आजादी छीनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि हमारा देश इस तरह दांव पर है, जैसे पहले कभी नहीं था। ये सब बेहद आसान है। वे मुझे रोकना चाहते हैं क्योंकि मैं आपके लिए लड़ रहा हूं। लेकिन मैं यह कभी नहीं होने दूंगा।

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में ट्रंप ने उनके खिलाफ महाभियोग की जांच को फिर साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक सांसद एडम शिफ ने उन्हें बदनाम और अपमानित किया है और उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए।


एडम शिफ अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ जारी महाभियोग जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। गौरतलब है कि 25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रंप की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई भी शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed