{"_id":"68be60561c70103967012d95","slug":"donald-trump-new-trumpate-train-us-workers-warns-foreign-companies-after-hyundai-plant-raided-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: 'अमेरिकी लोगों को प्रशिक्षित करें', हुंडई प्लांट पर हुई छापेमारी और विवाद के बीच ट्रंप का नया शिगूफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: 'अमेरिकी लोगों को प्रशिक्षित करें', हुंडई प्लांट पर हुई छापेमारी और विवाद के बीच ट्रंप का नया शिगूफा
Mon, 08 Sep 2025 10:19 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:19 AM IST
सार
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उसके 47 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 46 दक्षिण कोरियाई और एक इंडोनेशियाई नागरिक है। कंपनी ने यह भी कहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से करीब 250 लोग ठेकेदार के कर्मचारी थे, जो दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं।
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को विदेशी कंपनियों को चेतावनी दी कि उन्हें अमेरिकी कानून का पालन करना चाहिए। अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में बन रहे हुंडई-एलजी बैटरी प्लांट में लगभग 300 कथित रूप से अवैध दक्षिण कोरियाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप का यह बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि 'कृपया हमारे देश के आव्रजन कानूनों का सम्मान करें। आपके निवेश का स्वागत है और हम कानूनी रूप से बुद्धिमान लोगों को अमेरिका लाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन बदले में हम भी आपसे चाहते हैं कि आप अमेरिकी कर्मचारियों की नियुक्ति करें और उन्हें प्रशिक्षित करें।'
जॉर्जिया के प्लांट से हुई गिरफ्तारी
जॉर्जिया में दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई और एलजी के प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। जहां शुक्रवार को अमेरिकी अप्रवासन विभाग ने 475 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से अधिकतर दक्षिण कोरियाई कर्मचारी थे, जो कथित तौर पर अवैध रूप से अमेरिका में रहकर प्लांट में काम कर रहे थे। अप्रवासन विभाग ने जब कथित अवैध कर्मचारियों को हिरासत में लिया तो एक फुटेज में दिख रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों को हथकड़ी और पैरों में जंजीरों से बांधकर बस में चढ़ाया जा रहा है। इसे लेकर दक्षिण कोरिया की सरकार ने नाराजगी जताई है।
दक्षिण कोरिया में घटना को लेकर नाराजगी
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उसके 47 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 46 दक्षिण कोरियाई और एक इंडोनेशियाई नागरिक है। कंपनी ने यह भी कहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से करीब 250 लोग ठेकेदार के कर्मचारी थे, जो दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं। दक्षिण कोरिया, अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। हाल ही में राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने अमेरिका का दौरा कर और 350 अरब डॉलर के निवेश का एलान किया। हालांकि अमेरिकी आव्रजन विभाग की कार्रवाई को लेकर दक्षिण कोरिया के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Tariffs: 'अमेरिका को लौटाना पड़ेगा आधा पैसा, अगर...', टैरिफ पर 'सुप्रीम' पर सुनवाई के बीच बोले ट्रंप के मंत्री
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे ट्रंप
ट्रंप प्रशासन अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है और विभिन्न देशों पर टैरिफ भी अमेरिकी सरकार की इसी योजना का हिस्सा है। साथ ही ट्रंप प्रशासन अवैध अप्रवासियों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाए हुए हैं और बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लेकर उनके देश निर्वासित किया जा रहा है। दक्षिण कोरिया ने रविवार को एक बयान में कहा कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए बातचीत पूरी हो गई है और उन्हें जल्द ही रिहा कर घर भेज दिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन