फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Defamation Case News: Jury finds Trump must pay 83.3 million Dollar to E. Jean Carroll

US: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, ई. जीन कैरोल के मानहानि मामले में चुकाना होगा 83 मिलियन डॉलर का हर्जाना

Sat, 27 Jan 2024 08:12 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 08:12 AM IST
सार

ट्रम्प का दावा है कि उन्होंने कैरोल के बारे में कभी नहीं सुना था। उन्होंने बताया कि कैरोल ने झूठी कहानी बनाई थी। उनके वकीलों ने कहा कि कैरोल प्रसिद्धि की भूखी थी और अपनी दुश्मनी होने के चलते  खिलाफ बोलने के कारण वह समर्थकों का ध्यान आकर्षित करती थी।

विज्ञापन
Trump Defamation Case News: Jury finds Trump must pay 83.3 million Dollar to E. Jean Carroll
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लेखिका ई. जीन कैरोल से दुष्कर्म एवं मानहानि मामले में उनको अब  83.3 मिलियन डॉलर का हर्जाना चुकानाा होगा। दरअसल, ट्रंप ने गुरुवार को न्यूयार्क की संघीय अदालत में गवाही दी, लेकिन वह बयान दर्ज कराने के दौरान नाराज हो गए और कोर्ट रूम से बाहर चले गए। उनका आरोप था कि लेखिका के यौन शोषण के आरोपों का खंडन करने का केवल तीन मिनट मौका दिया गया। हालांकि, शुक्रवार को उनकी इस मामले में अंतिम सुनवाई होनी थी। 

विज्ञापन


ट्रम्प का दावा है कि उन्होंने कैरोल के बारे में कभी नहीं सुना था। उन्होंने बताया कि कैरोल ने झूठी कहानी बनाई थी। उनके वकीलों ने कहा कि कैरोल प्रसिद्धि की भूखी थी और अपनी दुश्मनी होने के चलते  खिलाफ बोलने के कारण वह समर्थकों का ध्यान आकर्षित करती थी।
विज्ञापन


क्या है अपील
बता दें कि ट्रम्प उस फैसले के खिलाफ अपील कर रहे हैं, जिसमें एक अन्य जूरी ने पिछले मई में ट्रम्प को अक्तूबर 2022 के इसी तरह के इनकार पर कैरोल को 5 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था।  इसमें पाया गया था कि उन्होंने कैरोल को बदनाम किया था और उसका यौन शोषण किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा मुकदमे में, कैरोल ने कम से कम 10 मिलियन डॉलर और मांगे थे और कहा था कि ट्रम्प ने सच बोलने वाले एक सम्मानित पत्रकार के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को "बर्बाद" कर दिया है।उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने अगर कोई कदम नहीं उठाया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी और क्षतिपूर्ति भी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed