फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump mocked ongoing impeachment process in US House of Representatives

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में चल रहे महाभियोग प्रक्रिया को ट्रंप ने बताया मजाक

Thu, 26 Sep 2019 12:00 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 26 Sep 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump mocked ongoing impeachment process in US House of Representatives
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पेश किए गए आधार को मजाक करार दिया है। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों का इस्तेमाल कर अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा था कि ट्रंप के कार्यकाल की कार्रवाइयां, राष्ट्रपति के उनके पद की शपथ के प्रति बईमानी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन और हमारे चुनाव की अखंडता के साथ विश्वासघात को दर्शाती है।
विज्ञापन


ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बाइडेन के खिलाफ जांच करने की बार-बार अपील करके अपने पद का दुरुपयोग किया। ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आधिकारिक महाभियोग जांच शुरू करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। यह सूचना (महाभियोग की जांच का आधार) देखने पर मजाक लगती है। 


उन्होंने कहा कि महाभियोग, किसलिए? क्योंकि आपकी किसी से अच्छी बैठक या फोन पर अच्छी बातचीत हुई है? ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन पर कोई दबाव नहीं बनाया। जेलेंस्की ने भी यही दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed