{"_id":"5d8c5b0f8ebc3e017768b271","slug":"donald-trump-mocked-ongoing-impeachment-process-in-us-house-of-representatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में चल रहे महाभियोग प्रक्रिया को ट्रंप ने बताया मजाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में चल रहे महाभियोग प्रक्रिया को ट्रंप ने बताया मजाक
Thu, 26 Sep 2019 12:00 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पेश किए गए आधार को मजाक करार दिया है। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों का इस्तेमाल कर अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया।
प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा था कि ट्रंप के कार्यकाल की कार्रवाइयां, राष्ट्रपति के उनके पद की शपथ के प्रति बईमानी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन और हमारे चुनाव की अखंडता के साथ विश्वासघात को दर्शाती है।
ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बाइडेन के खिलाफ जांच करने की बार-बार अपील करके अपने पद का दुरुपयोग किया। ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आधिकारिक महाभियोग जांच शुरू करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। यह सूचना (महाभियोग की जांच का आधार) देखने पर मजाक लगती है।
उन्होंने कहा कि महाभियोग, किसलिए? क्योंकि आपकी किसी से अच्छी बैठक या फोन पर अच्छी बातचीत हुई है? ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन पर कोई दबाव नहीं बनाया। जेलेंस्की ने भी यही दावा किया है।