फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump meeting with republican governors in florida talks about greenland drones

Donald Trump: ट्रंप ने रिपब्लिकन गवर्नर्स के साथ बंद कमरों में की बैठक, ग्रीनलैंड समेत इस मुद्दे पर हुई बात

Fri, 10 Jan 2025 10:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 10 Jan 2025 10:12 AM IST
सार

मोंटाना के गवर्नर ने कहा कि हम राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं और पिछले चार साल में बाइडन सरकार के दौरान उन्हें और अन्य गवर्नर्स को व्हाइट हाउस से कोई सहयोग नहीं मिला। 

विज्ञापन
donald trump meeting with republican governors in florida talks about greenland drones
Donald Trump - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। हालांकि उससे पहले ही ट्रंप ने सत्ता की बागडोर अपने हाथ में संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को ट्रंप ने यूएस कैपिटल में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के साथ बैठकें की। अब गुरुवार रात को ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के गवर्नर्स के साथ फ्लोरिडा स्थित अपने आवास पर बैठक की। 
विज्ञापन


बंद कमरों में हुई मुलाकात
ट्रंप के बुलावे पर रिपब्लिकन पार्टी के 27 गवर्नर्स में से 22 गवर्नर्स फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के आवास मार ए लागो पहुंचे। इस दौरान बंद कमरे के पीछे ट्रंप ने अपनी पार्टी के गवर्नर्स के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया को भी आने की इजाजत नहीं दी गई। बैठक के बाद मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट ने मीडिया को बताया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के बुलावे के बाद से ही वह और अन्य गवर्नर इस बैठक के लिए रोमांचित थे। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं और पिछले चार साल में बाइडन सरकार के दौरान उन्हें और अन्य गवर्नर्स को व्हाइट हाउस से कोई सहयोग नहीं मिला। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर हुई चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गवर्नर्स के साथ बैठक में ट्रंप ने ग्रीनलैंड और अमेरिका में दिखने वाले ड्रोन्स के मुद्दे पर चर्चा की। गौरतलब है कि ट्रंप ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कब्जा करने की इच्छा सार्वजनिक रूप से जाहिर कर चुके हैं। साथ ही अमेरिका में अक्सर दिखने वाले ड्रोन्स भी चर्चा का विषय है। इन ड्रोन्स को अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद वह इन ड्रोन्स के मुद्दे पर जानकारी देंगे। बैठक के दौरान कई गवर्नर्स ने राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान पर्यावरण संरक्षण एजेंसी और अन्य संघीय संस्थाओं द्वारा अत्यधिक दखल पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed