{"_id":"699c73dd5609f139af062dae","slug":"donald-trump-man-of-action-iranian-people-getting-anonymous-text-messages-ali-khamenei-us-president-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ट्रंप हैं मैन ऑफ एक्शन': ईरानी लोगों के पास आ रहे गुमनाम संदेश, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी मिली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'ट्रंप हैं मैन ऑफ एक्शन': ईरानी लोगों के पास आ रहे गुमनाम संदेश, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी मिली
Mon, 23 Feb 2026 09:06 PM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:06 PM IST
सार
ईरान में सोमवार को हजारों लोगों के मोबाइल फोन पर कथित तौर पर एक अलर्ट मैसेज आया, जिसे फारसी भाषा में लिखा गया है। मोबाइल पर आए इस मैसेज में लिखा है, अमेरिकी राष्ट्रपति कार्रवाई करने वाले व्यक्ति हैं, इंतजार करें। बताया जा रहा है कि ये संदेश अज्ञात नंबर से भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आहट के बीच सोमवार को ईरान में हजारों लोगों को अंजाने नंबरों से संदेश आ रहे हैं। इन संदेशों में अमेरिका की ओर से की जाने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई का जिक्र कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'मैन ऑफ एक्शन' बताया गया है। ईरानी मीडिया के हवाले से ये बात सामने आई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते कुछ दिनों में ईरान पर हमले की संभावना को लेकर कई बार इशारा किया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने अपने कई बड़े विमानवाहक युद्धपोतों को पश्चिम एशिया में तैनात किया है। इसके साथ ही खाड़ी देशों में अपने सैनिकों की गतिविधियों को भी तेज कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Iran-US: अमेरिका के सीमित हमले को 'आक्रमण' मानेगा ईरान, तीसरे दौर की संभावित बातचीत गुरुवार को
विज्ञापन
संदेश में लिखा- इंतजार करें और देखें...
ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान में हजारों लोगों के मोबाइल फोन पर कथित तौर पर एक अलर्ट मैसेज आया। यह फारसी भाषा में लिखा गया संदेश था। इसमें लिखा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति कार्रवाई करने वाले व्यक्ति हैं, इंतजार करें और देखें। बताया जा रहा है कि ये संदेश अज्ञात नंबर से भेजे जा रहे हैं।
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता है, तो वे सीमित हमले पर विचार कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दो टूक शब्दों में कहा है कि वो किसी भी 'सीमित हमले' की कार्रवाई को 'आक्रामक' मानते हुए उसका जवाब जरूर देगा।
ये भी पढ़ें: ड्रैगन को किस बात की चिंता?: ट्रंप के दौरे से पहले टैरिफ पर चीन ने साफ किया रुख, व्यापार पर दिए बड़े संकेत
अमेरिकी हमले की आशंका क्यों बढ़ी?
अमेरिका ने पश्चिम एशिया में युद्धपोतों की तैनाती के साथ सैनिकों की गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इसकी वजह से आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका किसी भी वक्त ईरान पर हमला कर सकता है। इस बीच अमेरिका ने लेबनान के बेरूत में अपने दूतावास से गैर-जरूरी राजनयिकों और उनके परिवारों को वापस आने का संदेश दिया है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन