फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump iran warning strait of hormuz us navy project freedom West Asia tensions

West Asia War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे

Tue, 05 May 2026 12:50 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 05 May 2026 12:50 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को शख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन
donald trump iran warning strait of hormuz us navy project freedom West Asia tensions
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को सुरक्षा दे रहे अमेरिकी बेड़ों पर हमला करने की कोशिश की, तो ईरान को धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह सख्त बात कही।
विज्ञापन


यह तनाव तब बढ़ा जब ईरान ने उन जहाजों को निशाना बनाया जिन्हें अमेरिकी सेंट्रल कमांड 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के तहत सुरक्षा दी जा रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर यह मिशन शुरू किया गया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दावा किया कि ईरान ने कुछ देशों के जहाजों पर हमले किए हैं। इन जहाजों में दक्षिण कोरिया का एक मालवाहक जहाज भी शामिल है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से यह समुद्री रास्ता प्रभावी रूप से बंद पड़ा है।
विज्ञापन


ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सात छोटी नावों को मार गिराया है। ईरान के लोग इन नावों को 'फास्ट बोट' कहते हैं। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि अब ईरान के पास बस यही नावें बची हैं। उन्होंने दक्षिण कोरिया से भी इस मिशन में शामिल होने का आग्रह किया। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने दक्षिण कोरिया के जहाज पर भी हमला किया है, इसलिए अब समय आ गया है कि दक्षिण कोरिया इस अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran Drone Attack: यूएई के फुजैराह तेल क्षेत्र में ईरान का ड्रोन हमला, तीन भारतीय नागरिक घायल


राष्ट्रपति ने आगे कहा कि दक्षिण कोरियाई जहाज के अलावा फिलहाल किसी और जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस पूरे घटनाक्रम पर युद्ध सचिव पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन मंगलवार सुबह एक मीडिया वार्ता करेंगे। इसमें वे स्थिति की विस्तार से जानकारी देंगे।

ट्रंप ने यह भी साफ किया कि इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना की मौजूदगी और ताकत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा ऊंचे दर्जे के हथियार और गोला-बारूद मौजूद हैं। ट्रंप के अनुसार अमेरिका के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन सैन्य उपकरण हैं। पूरी दुनिया में अमेरिका के सैन्य ठिकाने फैले हुए हैं और वे सभी हथियारों से पूरी तरह लैस हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका इन सभी संसाधनों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ जरूर करेगा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed