फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump informed Russian intelligence department about terror attack,Vladimir Putin thanks

ट्रंप ने दी रूस को आतंकी हमले होने की जानकारी, पुतिन ने फोन कर कहा- शुक्रिया

Mon, 30 Dec 2019 03:05 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 30 Dec 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump informed Russian intelligence department about terror attack,Vladimir Putin thanks
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी खुफिया विभाग ने रूस में न्यू ईयर पर होने वाले आतंकी हमले को रुकवाने में मदद की। रूस के गृह मंत्रालय क्रेमलिन ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। क्रेमलिन के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन कर रूस पर होने वाले आतंकवादी हमले की साजिश की जानकारी दी। 

विज्ञापन


अमेरिकी खुफिया विभाग की इस जानकारी के आधार पर रूसी फेडरल एजेंसी ने हमले की साजिश रचने वाले दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। इस जानकारी से रूस के एक बड़े हमले से बच  गया। बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति ने ट्रंप की इस मदद के लिए फोन कर शुक्रिया कहा। 
विज्ञापन


क्रेमलिन ने अपने आधिकारिक बयान में दोनों नेताओं की बातचीत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। हालांकि, यह कहा गया है कि दोनों नेताओं ने साझा हित के कई मुद्दों पर बातचीत की औ द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने और आतंक के खिलाफ साथ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई है। हालांकि, व्हाइट हाउस का इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बड़े समर्थक माने जाते हैं ट्रंप
रूस ने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायाद्वीप का बड़े हिस्से पर अपना कब्जा कर लिया था। उस दौरान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस के इस कदम को देखते हुए उस पर प्रतिबंधों का एलान कर दिया था। 

हालांकि, ट्रंप ने ओबामा के खिलाफ अपने चुनावी अभियान में कई बार रूसी राष्ट्रपति के समर्थन में बयान दिए थे। दूसरी ओर, रूस पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने के आरोप भी लगे। इसके बावजूद 2016 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप ने दोनों देशों के बेहतर रिश्तों पर जोर दिया। 


दो साल पहले भी ट्रंप ने आतंकी हमले की जानकारी दी थी
ऐसा पहली बार नहीं है, जब ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर वार्ता हुई है। इससे पहले दोनों नेता सीरिया, परमाणु समझौते, उत्तर कोरिया और व्यापार के मुद्दे पर बात कर चुके हैं। दिसंबर 2017 में भी ट्रंप ने पुतिन को सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकी हमले की साजिश की जानकारी दी थी। तब भी रूसी राष्ट्रपति ने फोन करके अमेरिकी राष्ट्रपति का शुक्रिया जताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed