{"_id":"5e4f5ff98ebc3eceff3d2b7c","slug":"donald-trump-india-visit-may-have-a-major-trade-agreement-between-us-and-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत आने से पहले ट्रंप ने दिए संकेत, दोनों देशों के बीच हो सकता है बड़ा व्यापार समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत आने से पहले ट्रंप ने दिए संकेत, दोनों देशों के बीच हो सकता है बड़ा व्यापार समझौता
Fri, 21 Feb 2020 01:07 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले द्विपक्षीय समझौते को लेकर दोनों देशों के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत यात्रा से कुछ दिन पहले गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच बेजोड़ व्यापार समझौता हो सकता है।
ट्रंप ने लास वेगास में ‘होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरमनी’ कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि हम भारत जा रहे हैं और वहां हम एक बेजोड़ व्यापार समझौता कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर जा रहे हैं।
इस यात्रा से पहले ऐसी खबरें आ रही है कि भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में संकेत दिए कि अगर समझौता अमेरिका के मुताबिक नहीं हुआ, तो इसी प्रक्रिया धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हम इसकी प्रक्रिया धीमी गति से या चुनाव के बाद करें, ऐसा भी हो सकता है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि हम तभी समझौता करेंगें जब यह अच्छा होगा क्योंकि हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। लोगों को यह पसंद आए या नहीं, हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। भारत-अमेरिका के बीच माल एवं सेवा में कारोबार अमेरिका के वैश्विक व्यापार का तीन फीसदी है।
ट्रंप ने अपने हजारों समर्थकों के सामने कहा कि वह वास्तव में मोदी को वह पसंद करते हैं और वे आपस में व्यापार पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम थोड़ी साधारण बातचीत करेंगे, थोड़ी व्यापार पर बातचीत करेंगे। यह हमें बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। वह हम पर शुल्क लगाते हैं और भारत में यह दुनिया की सबसे अधिक दरों में से एक है।
विज्ञापन
ट्रंप ने लास वेगास में ‘होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरमनी’ कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि हम भारत जा रहे हैं और वहां हम एक बेजोड़ व्यापार समझौता कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस यात्रा से पहले ऐसी खबरें आ रही है कि भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में संकेत दिए कि अगर समझौता अमेरिका के मुताबिक नहीं हुआ, तो इसी प्रक्रिया धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हम इसकी प्रक्रिया धीमी गति से या चुनाव के बाद करें, ऐसा भी हो सकता है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि हम तभी समझौता करेंगें जब यह अच्छा होगा क्योंकि हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। लोगों को यह पसंद आए या नहीं, हम अमेरिका को पहले स्थान पर रख रहे हैं। भारत-अमेरिका के बीच माल एवं सेवा में कारोबार अमेरिका के वैश्विक व्यापार का तीन फीसदी है।
#WATCH US President Donald Trump: I am going to India next week, and we are talking trade. They have been hitting us very hard for many years. I really like PM Modi but we gotta talk a little business. One of the highest tariffs in the world is India pic.twitter.com/ZVUcD8g7Oq
— ANI (@ANI) February 21, 2020
भारत हमारे व्यापार को प्रभावित कर रहा, मोदी के साथ बातचीत करेंगे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऊंचे शुल्क के साथ भारत कई सालों से अमेरिका के व्यापार को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान वह इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। ट्रंप ने गुरुवार को कोलराडो में 'कीप अमेरिका ग्रेट' रैली में कहा कि मैं अगले हफ्ते भारत जा रहा हूं और हम व्यापार पर बात करने वाले हैं। वह हमें कई सालों से बहुत बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं।ट्रंप ने अपने हजारों समर्थकों के सामने कहा कि वह वास्तव में मोदी को वह पसंद करते हैं और वे आपस में व्यापार पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम थोड़ी साधारण बातचीत करेंगे, थोड़ी व्यापार पर बातचीत करेंगे। यह हमें बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। वह हम पर शुल्क लगाते हैं और भारत में यह दुनिया की सबसे अधिक दरों में से एक है।