फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Impeachment : US special envoy in Ukraine Kurt Volker resigns

ट्रंप महाभियोग : यूक्रेन में अमेरिका के विशेष दूत कर्ट वोल्कर ने दिया इस्तीफा

Sun, 29 Sep 2019 02:23 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Sep 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Impeachment : US special envoy in Ukraine Kurt Volker resigns
कर्ट वोल्कर - फोटो : ट्विटर

यूक्रेन में अमेरिका के विशेष दूत और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल में नाटो राजदूत कर्ट वोल्कर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह फैसला ट्रंप के यूक्रेन पर उजागर कॉल विवरण के संबंध में व्हिसिलब्लोअर रिपोर्ट सार्वजनिक होने के एक दिन बाद आया। व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में इस पूरे प्रकरण में उनका भी नाम शामिल रहा है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति पर प्रतिनिधि सभा में चल रही महाभियोग जांच प्रक्रिया के दौरान ट्रंप प्रशासन के लिए यह एक बड़ा झटका है। आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमीर जेलेंस्की पर दबाव बनाया कि वे डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवार जो बिडेन और एक यूक्रेनी गैस फर्म का काम देखने वाले उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू करें। 
विज्ञापन


ये बातचीत व्हिसिलब्लोअर की शिकायत के बाद सार्वजनिक की गई। इस मामले में वोल्कर का नाम प्रमुख कड़ी के तौर पर सामने आया है। इस फोन कॉल से पहले जेलेंस्की ने वोल्कर को रूडी गिलियानी के बारे में बताया। रूडी, ट्रंप के कानूनी सलाहकार हैं और वो इस केस की प्रमुख कड़ी है। वोल्कर ने गिलियानी के साथ एक बैठक भी की जिसमें उनसे भ्रष्टाचार जांच पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद से हटाने की थी चर्चा

वोल्कर के इस्तीफे की खबर विदेशी मामलों की समिति की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आई। समिति ने कहा था कि उन्हें अगले सप्ताह पद से हटा दिया जाएगा। समिति के मुताबिक, हम अब भी इस घोटाले के बारे में वह सब कुछ सुनने की उम्मीद करते हैं जो वे जानते हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह अभी भी तय दिन पर समिति के साथ बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed