फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump hints keeping tiktok in usa amid security concern said i received billion of views

Trump: 'मुझे अरबों व्यूज मिले थे', ट्रंप ने अमेरिकी संसद के विरोध के बावजूद टिकटॉक जारी रखने के दिए संकेत

Mon, 23 Dec 2024 03:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2024 03:00 PM IST
सार

इस साल अप्रैल में अमेरिकी संसद में एक कानून पास किया गया था, जिसमें टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस को टिकटॉक एप बेचने के लिए कहा गया था। फिलहाल यह मामला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन
donald trump hints keeping tiktok in usa amid security concern said i received billion of views
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे सोशल मीडिया एप टिकटॉक को कुछ और समय के लिए अमेरिका में संचालन की इजाजत दे सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें टिकटॉक पर अरबों की संख्या में व्यूज मिले थे। एरिजोना के फीनिक्स में एक कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ये बात कही। 
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से अमेरिका में टिकटॉक एप पर प्रतिबंध की तैयारी
सुरक्षा कारणों से अमेरिका में सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। इस साल अप्रैल में अमेरिकी संसद में एक कानून पास किया गया था, जिसमें टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस को टिकटॉक एप बेचने के लिए कहा गया था। फिलहाल यह मामला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने भी टिकटॉक के खिलाफ फैसला दिया तो अमेरिका में 19 जनवरी से टिकटॉक पर प्रतिबंध लग सकता है। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने वाले हैं। जब टिकटॉक प्रतिबंध को लेकर ट्रंप से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इस बारे में विचार करेंगे। हम भी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान टिकटॉक पर गए थे और वहां हमें जबरदस्त समर्थन मिला था और अरबों की संख्या में व्यूज मिले थे। मुझे लगता है कि हमें कुछ समय तक इसे जारी रखना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकटॉक पर लगे हैं ये आरोप
ट्रंप ने सोमवार को टिकटॉक के सीईओ से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के बाद भी ट्रंप ने कहा था कि उनके अभियान की सफलता के कारण उनके मन में टिकटॉक के लिए जगह है। गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि टिकटॉक पर चीन का नियंत्रण है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। अधिकांश अमेरिकी सांसदों का भी ऐसा मानना है। हालांकि टिकटॉक का कहना है कि न्याय विभाग ने सोशल मीडिया एप के चीन के साथ संबंधों के बारे में गलत बताया है। तर्क दिया कि इसका पूरा डेटा अमेरिका में ही संग्रहीत है और इसे अमेरिकी कंपनी ओरेकल कॉर्प द्वारा संग्रहित किया जाता है। साथ ही यूजर्स को प्रभावित करने वाले कंटेंट मॉडरेशन भी अमेरिका में किए जाते हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed