फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump has continued to improve : White House doctor 

दो बार गिरा राष्ट्रपति ट्रंप का ऑक्सीजन लेवल, अब हालत में सुधार, जल्द मिलेगी छुट्टी

Sun, 04 Oct 2020 09:56 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 04 Oct 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump has continued to improve : White House doctor 
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी रविवार को व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने दी। हालांकि डॉक्टर ने यह भी बताया कि इलाज के दौरान ट्रंप की ऑक्सीजन का स्तर दो बार गिरा। मेडिकल टीम के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कल यानी सोमवार को छुट्टी दे दी जाएगी। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप 'बेहद चिंताजनक' दौर से गुजरे हैं और अगले 24 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। तेज बुखार और खून में कम होती ऑक्सीजन के कारण डॉक्टरों ने ट्रंप को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन



मीडोज ने शनिवार रात को कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें अब बुखार नहीं है। उनके शरीर में अब ऑक्सीजन की मात्रा भी पहले से ज्यादा है। कल सुबह हम वास्तव में इससे चिंतित थे। उन्हें बुखार था और उनका ऑक्सीजन स्तर तेजी से गिरा था। इसके बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप खड़े थे और टहल रहे थे। हालांकि व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कहा था कि ट्रंप में केवल मामूली लक्षण दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अस्पताल में भर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। हम सभी को वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुझे वापस आना होगा, क्योंकि हमें अमेरिका को फिर से महान बनाना है। ट्रंप ने शनिवार को ट्वीटर पर एक वीडियो रिलीज किया और कहा कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में असली परीक्षा होगी। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 


वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना वायरस से संक्रमित होना इस बात की याद दिलाता है कि वायरस व्यापक रूप से फैल चुका है और देश पर यह कितना बड़ा संकट है। अमेरिका में कई हफ्तों से इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और ट्रंप उन लाखों अमेरिकियों में से एक हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हाल ही में ट्रंप के कुछ शीर्ष सलाहकारों और सहयोगियों के भी वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed