{"_id":"63b80d80457a3775e259ea97","slug":"donald-trump-gets-one-vote-in-us-house-speaker-fight-members-laugh","type":"story","status":"publish","title_hn":"US House speaker: अमेरिकी सदन स्पीकर की लड़ाई में ट्रंप को मिला सिर्फ एक वोट, सदस्यों ने लगाए हंसी के ठहाके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US House speaker: अमेरिकी सदन स्पीकर की लड़ाई में ट्रंप को मिला सिर्फ एक वोट, सदस्यों ने लगाए हंसी के ठहाके
Fri, 06 Jan 2023 05:31 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:31 PM IST
सार
11वें दौर के मतदान में सांसद हकीम जेफरीज को 212, केविन मैककार्थी को 200, बायरन डोनाल्ड को 12, रेप केविन हर्न को 7 वोट मिले और डोनाल्ड ट्रंप को एक वोट मिला।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिकी सदन में स्पीकर के चुनाव को लेकर इस बार काफी खींचतान चल रही है। अभी तक किसी भी प्रत्याशी को बहुमत नहीं मिला है और तीन दिन में 11 बार मतदान कराया जा चुका है। वहीं गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सदन की कार्रवाई इसी कारण स्थगित करना पड़ी। इस बीच एक वाक्या सामने आया जिसपर पूरा सदन ठहाके मारकर हंसने लगा। सभी सदस्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हंस रहे थे क्योंकि नए सदन अध्यक्ष के चुनाव में उनको 435 में केवल एक वोट मिला।
विज्ञापन
11वें दौर के बाद भी नहीं मिला नया सदन अध्यक्ष
संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के काफी प्रयासों के बावजूद नया अध्यक्ष पांचवें दिन और 11वें दौर के मतदान के बाद भी नहीं मिला। ट्रंप को एकमात्र वोट फ्लोरिडा के एक रिपब्लिकन मैट गेट्ज ने दिया। गेट्ज ने 11वें दौर के मतदान में औपचारिक रूप से ट्रंप को हाउस स्पीकर के लिए नामित किया था। वर्तमान स्पीकर नैंसी पेलोसी द्वारा पद छोड़ने के एलान के कारण नए स्पीकर के चुनाव कराए जा रहे हैं। विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के स्पीकर प्रत्याशी केविन मैककार्थी तीन दिनों में 11 बार हुए मतदान में बहुमत हासिल करने में विफल रहे हैं। अमेरिकी हाउस के 164 साल के इतिहास में पहली बार स्पीकर के चुनाव में ऐसी स्थिति बनी है।
विज्ञापन
ट्रंप के एक वोट मिलने पर लगे ठहाके
वहीं एक अमेरिकी पत्रकार ने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो डाला है जिसमें हाउस क्लर्क चेरिल जॉनसन 11वें दौर की वोटों के परिणाम को बता रही हैं। इस दौरान वह कई उम्मीदवारों के परिणामों के बाद डोनाल्ड जे ट्रंप के बारे में कहती हैं उनको एक वोट मिला है। जिसके बाद वहां बैठे लोग इस पर हंसी का ठहाका लगाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 164 सालों के इतिहास में स्पीकर पद के लिए पहली बार इतना कड़ा मुकाबला है। 11वें दौर के मतदान में सांसद हकीम जेफरीज को 212, केविन मैककार्थी को 200, बायरन डोनाल्ड को 12, रेप केविन हर्न को 7 वोट मिले और डोनाल्ड ट्रंप को एक वोट मिला।
विज्ञापन
स्पीकर के चुनाव तक सदन ठप
जब तक स्पीकर के चुनाव को लेकर गतिरोध जारी रहता है तब तक सदन ठप रहेगा। 1923 के बाद पहली बार स्पीकर के चुनाव के लिए कई बार मतदान कराया गया। किसी उम्मीदवार को स्पीकर चुने जाने के लिए 218 मतों की आवश्यकता होती है। मैककार्थी ने बहुमत हासिल करने के अपने प्रयासों के लिए कई और बड़ी रियायतें देने का प्रस्ताव किया है। बहरहाल ये चुनाव रोचक हो गया है।