{"_id":"5ddf3f1f8ebc3e54cf09cfa1","slug":"donald-trump-face-on-rocky-balboa-picture-people-enjoyed-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने रॉकी की तस्वीर पर लगाया अपना चेहरा, ट्विटर पर लोगों ने लिए मजे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने रॉकी की तस्वीर पर लगाया अपना चेहरा, ट्विटर पर लोगों ने लिए मजे
Thu, 28 Nov 2019 12:52 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Trump Twitter
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने ट्वीट के कारण ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बॉक्सर रॉकी बाल्बोआ की तस्वीर पर अपना चेहरा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सर रॉकी बाल्बोआ की फोटोशॉप की गई इस तस्वीर को ट्वीट करते समय ट्रंप ने कोई कैप्शन नहीं लिखा। यह तस्वीर फिल्म रॉकी थर्ड के एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन की है, जो फिल्म में बॉक्सर रॉकी बाल्बोआ बने हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी। जिसने हॉलीवुड में जमकर धूम मचाई थी।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इन दिनों वेस्ट पाम बीच गोल्फ क्लब में अपने नजदीकी दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने गए हैं। जहां गोल्फ कार्ट के लिए भुगतान किए गए किराए को लेकर विवाद हो रहा है।