फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump encourages PM Modi to improve relations with Pakistan, says White House

पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए ट्रंप ने पीएम मोदी को प्रोत्साहित किया: व्हाइट हाउस

Wed, 25 Sep 2019 01:57 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 25 Sep 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump encourages PM Modi to improve relations with Pakistan, says White House
Donald Trump and Pm Modi - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने और कश्मीर के लोगों को बेहतर जीवन देने के उनके वादे को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक के बाद व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान में ये बात कही गई।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की भेंट हुई। इस साल मोदी के दोबारा सत्ता में आने के बाद ये उनकी चौथी मुलाकात है। करीब 40 मिनट तक चली इस भेंट में मुख्य रूप से द्विपक्षीय व्यापार और पाक प्रायोजित आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर अच्छी प्रगति की बात कही।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि इसके अलावा राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने और कश्मीर के लोगों को बेहतर जीवन देने के उनके वादे को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत की इस कार्रवाई पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और उसने नई दिल्ली के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों घटा दिया और भारतीय राजदूत को निर्वासित कर दिया था।


दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में भी चिंता जाहिर की और वहां सुरक्षा तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ट्रंप और मोदी के बीच इस बैठक से दो दिन पहले दोनों नेता रविवार ह्यूस्टन में भी मिले और प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम हाउडी मोदी के मंच पर साथ आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed