ट्रंप ने की सीनेटर मिट रोमनी के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग, बताया मूर्ख और अहंकारी
- डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर मिट रोमनी के खिलाफ महाभियोग चलाने की अपील की
- ट्रंप ने कहा 2016 के चुनाव की तरह 2020 के चुनाव में भी कर रहे हैं दखलअंदाजी
- ट्रंप महाभियोग मामले में विदेश मंत्रालय करेगा कानून का पालन : पोम्पियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया में जांच का सामना कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अपने आलोचक एवं रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर मिट रोमनी के खिलाफ महाभियोग चलाने की अपील की है।
दरअसल, रोमनी ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप को धोखेबाज कहते हुए यूक्रेन मुद्दे को संभालने को लेकर उनकी आलोचना की थी। ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘मैंने सुना है कि उटा के लोगों को लग रहा है कि अहंकारी सीनेटर मिट रोमनी को वोट देकर उन्होंने बड़ी गलती। मैं इससे सहमत हूं। वह एक मूर्ख व्यक्ति हैं। मिट रोमनी के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए।’
ट्रंप ने एक और ट्वीट किया कि डेमोक्रेट न केवल 2020 के चुनाव में हस्तक्षेप कर रहे हैं, बल्कि 2016 के चुनाव को लेकर भी उन्होंने ऐसा ही प्रयास किया। गौरतलब है कि ट्रंप ने चीन और यूक्रेन से पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के खिलाफ जांच का अनुरोध किया था, जिसे लेकर रोमनी ने बीते शुक्रवार को ट्रंप की आलोचना की थी। रोमनी ने ट्वीट किया था कि चीन और यूक्रेन से बिडेन के खिलाफ जांच का राष्ट्रपति का अनुरोध गलत है।
ट्रंप महाभियोग मामले में विदेश मंत्रालय करेगा कानून का पालन : पोम्पियो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही में विदेश मंत्रालय कानून का पालन करेगा। पोम्पिओ यूनान की यात्रा पर हैं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार रात कांग्रेस को एक पत्र भेजा है और कांग्रेस की एक समिति द्वारा मांगे गए दस्तावेज के संबंध में विदेश मंत्रालय ने ऐसा किया।
पोम्पिओ ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, ‘निश्चित रूप से हम वह हर चीज करेंगे जिसे कानूनी रूप से करने की जरूरत होगी।’ उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य रह चुका हूं, अनुच्छेद एक के पास कुछ निश्चित शक्तियां हैं और अनुच्छेद दो में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की रक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई है।’
महाभियोग जांच को लेकर कांग्रेस पर परेशान करने का लगाया आरोप
पोम्पियो ने शनिवार को कांग्रेस के सदस्यों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच से जुड़े दस्तावेज हासिल करने के लिए उनके विभाग को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह उत्पीड़न है और वह ऐसा नहीं होने देंगे।
पोम्पियो ने कहा कि कांग्रेस की पूछताछ के सिलसिले में विदेश विभाग के कर्मचारियों से सीधे संपर्क करके परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है और उन्हें विदेश विभाग के दस्तावेज मुहैया कराने के लिए कहा है, जो अमेरिका सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड हैं।