{"_id":"5c95db20bdec2214065a5667","slug":"donald-trump-create-confusion-by-tweeting-about-withdrawing-new-sanctions-at-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया पर ट्रंप नहीं लगाएंगे अतिरिक्त प्रतिबंध, ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया पर ट्रंप नहीं लगाएंगे अतिरिक्त प्रतिबंध, ट्वीट कर दी जानकारी
Sat, 23 Mar 2019 12:37 PM IST
sapna singla
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: sapna singla
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग उन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के अपने प्रशासन के आदेश को वापस ले लिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप ने अपने ट्वीट में किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनके इस ट्वीट ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को हैरानी में डाल दिया है क्योंकि मंत्रालय ने किसी नए प्रतिबंध की शुकवार को कोई घोषणा नहीं की। ट्रंप ने लिखा, ‘अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने आज घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया पर पहले से ही जारी प्रतिबंधों के बाद अब उस पर व्यापक स्तर पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने इन अतिरिक्त प्रतिबंधों को वापस लेने का आज आदेश दिया।’ व्हाइट हाउस ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि ट्रंप किन प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी नए प्रतिबंध की शुकवार को कोई घोषणा नहीं की थी, लेकिन ट्रंप ने इस सप्ताह ऐसा करने की धमकी जरूर दी थी।
विज्ञापन
उनके प्रशासन ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करने और उत्तर कोरिया की मदद करने के संदेह में दो चीनी जहाजरानी कंपनियों पर गुरुवार को प्रतिबंध लगाए थे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने शुक्रवार को बयान दिया कि ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता ‘किम को पसंद करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि ये प्रतिबंध आवश्यक होंगे।’
It was announced today by the U.S. Treasury that additional large scale Sanctions would be added to those already existing Sanctions on North Korea. I have today ordered the withdrawal of those additional Sanctions!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) March 22, 2019