फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump confirm military strikes on venezuela President Nicolas Maduro wife captured flown out of Country

US: ट्रंप का दावा- वेनेजुएला में की सैन्य कार्रवाई, मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया

Sat, 03 Jan 2026 03:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Jan 2026 03:07 PM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि उनके देश ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया है। 

विज्ञापन
Donald Trump confirm military strikes on venezuela President Nicolas Maduro wife captured flown out of Country
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके देश ने वेनेजुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। यह अभियान अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया। आगे और जानकारी दी जाएगी। आज सुबह 11 बजे (अमेरिकी समयानुसार) मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज का बयान
वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने सरकारी टीवी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार को राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है। रॉड्रिग्ज ने कहा कि अमेरिका द्वारा कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति कहां हैं, यह स्पष्ट नहीं है और सरकार उनकी प्रूफ ऑफ लाइफ की मांग कर रही है। इस बयान के बाद देश में राजनीतिक अनिश्चितता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

Donald Trump confirm military strikes on venezuela President Nicolas Maduro wife captured flown out of Country
काराकास में विस्फोटों की आवाजें सुनने के बाद ला कार्लोटा हवाई अड्डे पर धुआं उठता हुआ दिखाई दिया - फोटो : पीटीआई
इससे पहले समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी थी कि वेनेजुएला की राजधानी में शनिवार तड़के अचानक दहशत का माहौल बना,जब शहर के कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय समयानुसार रात करीब दो बजे (GMT 6 बजे) कम से कम सात जोरदार धमाके सुनाई दिए, वहीं आसमान में नीची उड़ान भरते विमानों की आवाज भी लोगों ने सुनी। रिपोर्ट में बताया गया था कि राष्ट्रपति मादुरो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानों पर लोग सड़कों पर जमा होकर आसमान की ओर देखते नजर आए। 



ये भी पढ़ें: अमेरिका ने क्यों बोला वेनेजुएला पर हमला: ट्रंप ने क्यों दिया हमले का आदेश; दक्षिण अमेरिकी देश से क्या दुश्मनी?

हालांकि, तब इन धमाकों की वजह और स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी साझा की है।  
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवाद वर्षों पुराना है। यह बीते कुछ साल में जबरदस्त रूप से उभरा है। ताजा विवाद से जुड़े घटनाक्रमों की सूची इस तरह है... 
विज्ञापन

Donald Trump confirm military strikes on venezuela President Nicolas Maduro wife captured flown out of Country
काराकास में धमाकों की आवाज सुनने के बाद राष्ट्रपति भवन के पास इमारत से निवासियों को बाहर निकाला गया - फोटो : पीटीआई
1. नावों को निशाना बनाना शुरू किया
सितंबर 2025 से ट्रंप ने वेनेजुएला को धमकाना शुरू किया और प्रतिबंधों के साथ उसकी नावों पर हमले बोले। अमेरिकी बलों ने अब तक पूर्वी प्रशांत महासागर में स्थित कैरिबियन में वेनेजुएला की दो दर्जन से ज्यादा नावों पर हमला बोला है। इनमें 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। अमेरिका का दावा है कि जिन नावों को निशाना बनाया गया, उनमें मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। दूसरी तरफ वेनेजुएला ने कहा है कि अमेरिका के पास दावों से जुड़े सबूत नहीं हैं। वेनेजुएला ने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भी उठाया है। अमेरिका ने अब तक वेनेजुएला की नावों में मादक पदार्थ ले जाने जाने से जुड़े सबूत नहीं दिए हैं। 
विज्ञापन

Donald Trump confirm military strikes on venezuela President Nicolas Maduro wife captured flown out of Country
राष्ट्रपति भवन के बाहर खड़े राष्ट्रपति गार्ड के सदस्य - फोटो : पीटीआई
2. कैरिबियाई सागर में तैनात अमेरिकी युद्धपोत
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय- पेंटागन ने अक्तूबर में अमेरिकी नौसेना के सबसे खतरनाक और आधुनिक युद्धपोतों में से एक यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड को कैरिबियाई सागर में तैनात कर दिया। इसके अलावा वेनेजुएला के आसपास 5000 अमेरिकी सैन्यबलों की तैनाती भी की गई है, जबकि अमेरिका के 15,000 बलों को दक्षिण अमेरिका में तैनात किया गया है। यह कैरिबियाई क्षेत्र में पिछले कई वर्षों में सबसे बड़ी तैनाती है। 

ये भी पढ़ें: US: एरिजोना राज्य के पहाड़ी इलाके में निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और तीन महिलाओं की मौत

3. वेनेजुएला की घेरेबंदी, तेल टैंकरों की जब्ती
अमेरिकी बलों ने कैरिबियाई क्षेत्र में वेनेजुएला के तेल टैंकरों की जब्ती भी जारी रखी है। दरअसल, अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला के तेल पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऐसे में वह वेनेजुएला का तेल ले जा रहे टैंकरों को खुले तौर पर जब्त कर रहा है। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने बीते दिनों में वेनेजुएला की नौसैन्य घेरेबंदी भी कर दी। 

4. ट्रंप खुद बोले- सीआईए को दी वेनेजुएला पर कार्रवाई की मंजूरी
ट्रंप ने एक मौके पर कहा था कि उन्होंने वेनेजुएला के खिलाफ खुफिया कार्रवाई को मंजूरी दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अमेरिका के हमले जल्द ही कैरिबियाई सागर में नावों से आगे बढ़कर वेनेजुएला के अंदर तक पहुंच सकते हैं। इस दौरान यह भी सामने आया था कि ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से फोन पर बात की थी, जिससे संकेत मिला था कि वे कूटनीति से मसले का हल निकालना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed