फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Helicopter crashes in Arizona mountains, several died

US: एरिजोना राज्य के पहाड़ी इलाके में निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और तीन महिलाओं की मौत

Sat, 03 Jan 2026 12:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सुपीरियर (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सुपीरियर (अमेरिका) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Jan 2026 12:38 PM IST
सार

US: अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और तीन महिलाओं की मौत हो गई। संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस हादसे की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Helicopter crashes in Arizona mountains, several died
हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stocks

विस्तार

अमेरिका के एरिजोना राज्य के एक पहाड़ी इलाके में शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मृतकों में पायलट (59 वर्षीय), दो महिलाएं (21 वर्षीय) और एक महिला (22 वर्षीय) शामिल हैं। पिनाल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी। मृतकों के नाम अभी जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हुए कई धमाके, उड़ते दिखे लड़ाकू विमान; अमेरिकी हमले की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरिफ कार्यालय के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 11 बजे टेलीग्राफ कैन्यन के पास हुआ, जो फीनिक्स से करीब 64 मील (103 किलोमीटर) पूर्व में स्थित है। बताया गया कि हेलिकॉप्टर पहाड़ों के बीच लगे एक मनोरंजन के लिए लगाए गए चौड़ी रस्सी' से टकरा गया, जिसकी लंबाई एक किलोमीटर से अधिक थी।


शेरिफ कार्यालय ने बताया कि 911 पर कॉल करने वाले एक चश्मदीद ने कहा कि उसने हेलिकॉप्टर को उस रस्सी के एक हिस्से से टकराते हुए देखा, जिसके बाद वह नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे की जांच संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: ईरान के विरोध प्रदर्शनों में अब तक आठ की मौत; पूर्व क्राउन प्रिंस ने क्यों ट्रंप का जताया आभार?

हेलिकॉप्टर ने क्वीन क्रीक शहर के एक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो दुर्घटनास्थल से करीब 29 मील (47 किलोमीटर) पश्चिम में है। दुर्घटनास्थल दूर-दराज का इलाका होने के कारण बचाव दल को पैदल पहुंचने में कई घंटे लगे। शेरिफ कार्यालय ने कहा, सुरक्षा कारणों के चलते हादसे के बाद उस इलाके के ऊपर उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई थी। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed