{"_id":"5fe76c1d8ebc3e3d9133423f","slug":"donald-trump-complaint-melania-has-not-featured-on-a-single-major-magazine-cover-while-first-lady-michelle-obama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रम्प ने कहा: मेलानिया सबसे खूबसूरत, फिर भी किसी मैग्जीन ने कवर पर नहीं छापा; मिशेल 12 बार छपी थीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रम्प ने कहा: मेलानिया सबसे खूबसूरत, फिर भी किसी मैग्जीन ने कवर पर नहीं छापा; मिशेल 12 बार छपी थीं
Sun, 27 Dec 2020 02:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 27 Dec 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Donald trump and Melania trump
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को नजरअंदाज करने के लिए मीडिया को खूब कोसा। उन्होंने कहा कि मेलानिया ट्रंप अमेरिका के इतिहास की सबसे खूबसूरत प्रथम महिला हैं, फिर भी पिछले चार साल में उन्हें कभी किसी बड़ी मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर जगह नहीं दी। जबकि बराक ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल में उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को आठ साल में 12 बड़ी मैग्जीन ने कई बार अपने कवर पेज पर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि यह अमेरिकी मीडिया का भेदभाव पूर्ण रवैया है। मेरे कार्यकाल में किसी भी मैग्जीन ने मेरी पत्नी मेलानिया को कवर पेज पर नहीं रखा और न किसी प्रकार का मौका दिया। लेकिन जबकि उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, तब मीडिया मेलानिया ट्रंप को महान बता रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, ट्रंप के इस आरोप को लेकर कुछ मैग्जीन की तरफ से कहा गया कि उनके आरोप आधारहीन हैं; हालांकि, ट्रंप के समर्थकों का भी मानना है कि मेलानिया को पत्रिकाओं ने जानबूझकर नहीं छापा है। अधिकांश ने समर्थन में लिखा कि मेलानिया वाकई बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन मीडिया जानबूझकर उन्हें जगह नहीं देता है। समर्थकों का यह भी आरोप है कि मीडिया डोनाल्ड ट्रंप के बारे में फेक न्यूज फैलाने में माहिर है। ऐसे मीडिया को बायकॉट करना चाहिए।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के साथ शादी से पहले मेलानिया एक मॉडल रह चुकी हैं। ट्रंप से शादी के बाद मेलानिया को क्रिश्चियन डायर वेडिंग ड्रेस में वोग के कवर पेज पर जगह मिली थी। वहीं, 56 साल की मिशेल ओबामा आठ साल में 12 मैग्जीनों के कवर पर नजर आ चुकी हैं, जबकि 50 साल की मेलानिया अपने पति के चार साल के कार्यकाल में किसी भी मैगजीन के कवर पर नहीं दिखीं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वैक्सीन को बताया चमत्कार
क्रिसमस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ने कोरोना वैक्सीन को क्रिसमस का चमत्कार बताया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, हम सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, कर्मचारियों और सर्विस मेंबर्स के आभारी हैं, जो मुश्किल काम को संभव बनाने में लगे हैं। यह वास्तव में क्रिसमस का एक चमत्कार है।
दूसरी ओर हाल ही में सीएनएन द्वारा जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस छोड़ने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने बजट और कर्मचारियों पर भी काम करना शुरू कर दिया है। वह जल्द ही फ्लोरिडा में अपना ऑफिस खोल सकती हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला होने के नाते उन्हें हर महीने 20 हजार डॉलर पेंशन भी दी जाएगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेलानिया ट्रंप अमेरिका की प्रथम महिला के रूप में और व्हाइट हाउस में बिताए गए चार पर एक किताब लिखने की सोच रही हैं। इस किताब में उनकी चार साल की यादें होगी। इससे पहले भी मिशेल ओबामा और जॉज बुश की पत्नी लॉरा बुश भी किताब लिख चुकी हैं।