फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump claims Iran wants to negotiate - but says ‘it’s very late’, News in Hindi

Israel-Iran Conflict: 'ईरान अब बातचीत चाहता है, लेकिन बहुत देर हो चुकी है', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Wed, 18 Jun 2025 08:02 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 18 Jun 2025 08:02 PM IST
सार

Donald Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है कि ईरान अब बातचीत करना चाहता है, लेकिन इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि- बातचीत के लिए बहुत देर हो चुकी है। इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा था कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा। अब ट्रंप के इस बयान से ये साफ दिख रहा है कि अमेरिका की नीति अब नरम नहीं रही।

विज्ञापन
Donald Trump claims Iran wants to negotiate - but says ‘it’s very late’, News in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान अब अमेरिका से बातचीत करना चाहता है। हालांकि ट्रंप ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा, 'मैंने पहले ही कह दिया था कि अब बहुत देर हो चुकी है।' ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इस्राइल के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका की भूमिका को लेकर दुनिया भर में अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


संघर्षविराम से बड़ा समझौता चाहते हैं ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिका को इस संघर्ष से दूर रहना चाहिए, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे केवल संघर्षविराम नहीं बल्कि इससे कहीं बड़ा समझौता चाहते हैं। इससे यह माना जा रहा है कि पूरे मामले में अमेरिका की स्थिति अब पहले से अधिक सख्त हो गई है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका को केवल युद्ध रोकने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे एक व्यापक समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका सही कदम उठाए, तो वह बड़ी जीत हासिल कर सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Khamenei vs Netanyahu: पश्चिम एशिया की किस्मत बदलने की कोशिश में दो ताकतवर नेता, जानें दोनों की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की रणनीति क्या है?
ट्रंप हमेशा से 'डील मेकर' यानी सौदे करने वाला नेता की छवि बनाकर चलते हैं। उनके हालिया बयानों से लग रहा है कि वे केवल शांति के लिए नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक या कूटनीतिक सौदा करने के मूड में हैं। लेकिन ईरान की ओर से बातचीत की कोशिशों को उन्होंने यह कहकर खारिज कर दिया कि अब 'बहुत देर हो चुकी है।'

यह भी पढ़ें - Israel-Iran Conflict: 'इस्राइल ने हमला कर बड़ी गलती की', खामनेई की चेतावनी; आत्मसमर्पण से भी किया इनकार

पिछले कुछ हफ्तों में ईरान और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमले हो चुके हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को डर है कि कहीं यह टकराव एक क्षेत्रीय युद्ध में न बदल जाए, जिसमें अमेरिका जैसे बड़े देश भी शामिल हो सकते हैं। दुनियाभर की बड़ी ताकतें इस समय दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रही हैं ताकि पश्चिम एशिया में एक बड़ा युद्ध न छिड़ जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed