फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump claim 1 crore indians will welcome him during his two day visit to India, narendra modi

भारत दौरे से पहले डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा, अहमदाबाद में 1 करोड़ लोग करेंगे स्वागत

Fri, 21 Feb 2020 10:35 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 21 Feb 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump claim 1 crore indians will welcome him during his two day visit to India, narendra modi
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिन के भारत दौरे पर आने वाले हैं। उनके भारत आने से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके स्वागत में कितने लोग अहमदाबाद हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम के बीच खड़े होंगे? एक लाख, 70 लाख या फिर एक करोड़। ट्रंप ने पहले दावा किया था कि उनके स्वागत में 70 लाख लोग खड़े होंगे और एक करोड़ लोग उनका स्वागत करेंगे। ट्रंप यह दावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से कर रहे हैं। हालांकि अहमदाबाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को कहा कि यहां एक लाख लोग ट्रंप के स्वागत में जुटेंगे।

विज्ञापन


एक करोड़ लोग हमारा स्वागत करेंगे: ट्रंप

कॉलराडो में एक रैली को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अगले हफ्ते मैं भारत जा रहा हूं। पीएम नरेंद्र मोदी मुझे बहुत पसंद हैं, मैं उनसे ट्रेड डील को लेकर भी बात करूंगा। मोटेरा स्टेडियम जाते वक्त 10 मिलियन (1 करोड़) लोग हमारा स्वागत करेंगे।' इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने एक वीडियो में कहा था, ‘रोडशो के मार्ग में 70 लाख लोग मौजूद होंगे।’ गौरतलब है कि अहमदाबाद की कुल आबादी 70 से 80 लाख है।

विज्ञापन

अहमदाबाद में एक लाख लोग करेंगे ट्रंप का स्वागत

अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ 24 फरवरी को होने वाले आयोजन नमस्ते ट्रंप को लेकर जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यहां एक लाख लोग ट्रंप के स्वागत में जुटेंगे। इससे पहले ट्रंप ने अपने वीडियो में दावा किया था कि उनके स्वागत में 70 लाख लोग जुट रहे हैं। वहीं आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शहर के उस 22 किमी के हिस्से को चमकाया जा रहा है जहां ट्रंप की यात्रा होगी। इससे पहले ट्रंप साबरमती आश्रम भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


22 किलोमीटर लंबा होगा रोड शो

डोनाल्ड ट्रंप के अहमदाबाद दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अहमदाबाद नगर निगम, जिला प्रशासन के कामकाज पर केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी बारीकी से नजर जमाए हुए हैं। अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बुधवार को कहा कि इस रोड शो में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। रोड शो की मार्ग योजना के अनुसार ट्रंप और मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सबसे पहले साबरमती आश्रम आएंगे। यह रोड शो 22 किलोमीटर लंबा होगा जो अहमदाबाद हवाई अड्डे से शुरू होकर मोटेरा स्टेडियम में खत्म होगा।

जानिए अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

24 फरवरी, अहमदाबाद

  • डोनाल्ड ट्रंप का विशेष विमान एयरफोर्स वन 24 फरवरी को सुबह 11.55 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद उनकी अगुवाई करेंगे। 
  • एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी 22 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इस रोड शो में भारत की झलक दिखाने के लिए 28 मंच बनाए जा रहे हैं। इसे इंडिया रोड नाम दिया गया है।
  • इस दौरान ट्रंप और मेलानिया साबरमती आश्रम भी जाएंगे। जहां इनका केवल 15 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान ट्रंप और मेलानिया को चरखा उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
  • साबरमती आश्रम से निकलकर ट्रंप अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में 1:15 बजे पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' जैसा होगा।
  • सूत्रों के अनुसार नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें कई बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल होंगी।
  • मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप और मोदी के ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के लिए एक लाख से ज्यादा लोगों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमेरिकी मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा।
  • ट्रंप और मेलानिया तकरीब 150 मिनट अहमदाबाद में रुकेंगे। लंच करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला 3:30 बजे आगरा के लिए रवाना हो जाएगा।

अहमदाबाद आया ट्रंप का हेलिकॉप्टर और सुरक्षा उपकरण

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहमदाबाद की यात्रा के मद्देनजर बीते चार दिन में अमेरिकी वायुसेना के कम से कम तीन सी-17 ग्लोबमास्टर कार्गो विमान सुरक्षा एवं संचार उपकरणों को लेकर यहां उतर चुके हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इन विमानों से ट्रंप का आधिकारिक हेलिकॉप्टर ‘मरीन वन’ और एसयूवी-जैसा वाहन भी पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि ट्रंप को जिन जगहों की यात्रा करनी है, उन्हें सुरक्षित करने के लिये अमेरिका से कुछ सुरक्षाकर्मी भी यहां पहुंच चुके हैं। ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को अहमदाबाद में रोडशो करने और शहर के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में उपस्थित लोगों को संयुक्त रूप से संबोधित करने का कार्यक्रम है। ‘नमस्ते ट्रंप’ नाम के इस कार्यक्रम में एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

शहर पुलिस ने भी कहा था कि ट्रंप और मोदी के 22 किलोमीटर लंबे रोडशो के लिये यहां 25 आईपीएस अधिकारियों समेत 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा युनाइटेड स्टेट सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के अलावा एनएसजी और एसपीजी के अधिकारियों की भी तैनाती होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed