फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump can reduce the ban on Iran

ईरान पर लगी रोक घटा सकते हैं ट्रंप, रूहानी को दी चेतावनी

Fri, 13 Sep 2019 03:38 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 13 Sep 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump can reduce the ban on Iran
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरानी समकक्ष से बिना शर्त वार्ता की पेशकश कर नरमी के संकेत देने के बावजूद रूहानी के वार्ता से इनकार के बाद ट्रंप ने ईरान पर लगे प्रतिबंधों को घटाने के संकेत भी दिए हैं। व्हाइट हाउस के गलियारों में चर्चा है कि ट्रंप ईरान पर लगे प्रतिबंध इसलिए कम कर सकते हैं ताकि हसन रूहानी के साथ मुलाकात की राह आसान हो सके।
विज्ञापन


हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूरेनियम संवर्द्धन को लेकर ईरान को चेतावनी भी दी है। व्हाइट हाउस की कवायदों के बारे में जब ट्रंप से संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वे ईरानी नेता से वार्ता के लिए प्रतिबंधों में ढील देंगे? तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे दो टूक इनकार के बजाय कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या होता है।’
विज्ञापन


लेकिन दूसरी तरफ चेताया कि ‘यूरेनियम संवर्द्धन के गंभीर परिणाम होंगे।’ कहा जा रहा है कि ट्रंप इस माह ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ एक शिखर सम्मेलन का रास्ता साफ करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कयास हैं कि ट्रंप ने रूहानी को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान सितंबर में मिलने के लिए मनाने के वास्ते प्रतिबंधों में ढील देने का विचार सोमवार को स्थगित कर दिया है। यहां तक कि ईरान पर मतभेदों के चलते ही विरोधी रुख रखने वाले एनएसए जॉन बोल्टन को ट्रंप ने बर्खास्त कर दिया।

तनाव कम करने को संधि जरूरी

डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि ईरान से प्रतिबंध घटाने की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की है। उन्होंने न्यूयॉर्क में वह रूहानी से मुलाकात को लेकर उत्साहित होने से भी परहेज किया। लेकिन ट्रंप ने जोर दिया कि उन्हें लगता है ईरान-अमेरिका के साथ द्विपक्षीय तनाव कम करने के लिए समझौता जरूरी है। इसके तहत ट्रंप अपनी उस मांग से भी पीछे हट गए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान में अमेरिका सत्ता परिवर्तन चाहता है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास वित्तीय परेशानियां हैं और उन्हें लगता है कि दोनों देशों में वार्ता काफी समृद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed