{"_id":"5edef16b8ebc3e9051072c02","slug":"donald-trump-can-address-the-nation-on-the-issue-of-national-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में जारी प्रदर्शन और तनाव के बीच देश को संबोधित कर सकते हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में जारी प्रदर्शन और तनाव के बीच देश को संबोधित कर सकते हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Tue, 09 Jun 2020 07:48 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 09 Jun 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : White House
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर पूरे देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह नस्लीय और राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। अमेरिका के आवास और शहरी विकास मंत्री बेन कार्सन ने रविवार को सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा, व्हाइट हाउस के अधिकारी राष्ट्रीय एकता के मुद्दों पर ट्रंप के संबोधन की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि ट्रंप इस सप्ताह ही राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
मिनेपोलिस में बदले नियम
घुटने से गर्दन दबाने के चलते हुई जॉर्ज की मौत के बाद मिनेपोलिस शहर की पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वह अब किसी भी आरोपी को गर्दन से नहीं पकड़े। मिनेसोटा राज्य की मिनेपोलिस शहर की पुलिस पर लगे इस प्रतिबंध को लेकर बाकायदा यहां के मेयर जैकब फ्रे ने घोषणा की और कहा कि अभी हमें और सुधारों की जरूरत है।
विज्ञापन
शहर के पुलिस विभाग में जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि फिर किसी जॉर्ज की गर्दन को घुटनों से न दबाया जा सके। इस बाबत राज्य के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समझौता भी हुआ।
विज्ञापन