{"_id":"5d0be5268ebc3e11691cadd0","slug":"donald-trump-calls-iran-attack-on-us-drone-a-big-mistake","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप बोले- अमेरिकी ड्रोन गिराकर ईरान ने ‘बड़ी गलती’ की, वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ सकता है तनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप बोले- अमेरिकी ड्रोन गिराकर ईरान ने ‘बड़ी गलती’ की, वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ सकता है तनाव
Fri, 21 Jun 2019 07:08 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , वॉशिंगटन
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ड्रोन गिराए जाने को लेकर ईरान को खुली चेतावनी दे डाली। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है।’ ट्रंप की इस कम अक्षरों वाली चेतावनी को बड़ी कार्रवाई का इशारा माना जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रंप के सख्त लहजे से समझा जा रहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा कर सकता है। वहीं पेंटागन ने दावा किया है कि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में ड्रोन गिराया। ट्रंप ने पेंटागन की रिपोर्ट को आधार बनाकर ईरान को यह धमकी दी।
विज्ञापन
अमेरिका और ईरान दोनों ने यह स्वीकार किया है कि ईरानी सुरक्षा बल ने अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को मार गिराया है लेकिन दोनों ने इस बारे में अलग-अलग जानकारी दी है।
विज्ञापन
ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा, ‘यह ड्रोन स्पष्ट रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर था। हमारे पास यह सभी तथ्यों के साथ दर्ज है न कि हम सिर्फ बातें बना रहे हैं और उन्होंने बड़ी गलती की है।’
उन्होंने रक्षा विभाग द्वारा ड्रोन के मार गिराए जाने का दावा करने के बाद ही ट्वीट किया था, ‘ईरान ने बड़ी गलती की।’
जब उनसे पूछा गया कि वह ईरान की कथित कार्रवाई का क्या जवाब देंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘ आप को इसकी जानकारी होगी।’ एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने इससे इंकार किया कि उनके सलाहकार उन्हें ईरान के साथ युद्ध की तरफ धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं...ऐसा नहीं है। यह बिल्कुल उल्टा है।’
56 हजार फीट पर 600 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है अमेरिकी ड्रोन
- ईरान ने अमेरिका के 1260 करोड़ रु. के सबसे शक्तिशाली जासूसी ड्रोन को अपने क्षेत्र में बताकर गिरा दिया।
- ईरानी सेना के कमांडर हुसैन सलामी ने दावा किया कि अमेरिकी ड्रोन ईरान की हवाई सीमा की रेड लाइन पार कर चुका था।
- गिराए गए अमेरिकी ड्रोन ट्राइटन ने यू-2 जासूसी विमान की जगह ली है।
- 50 फीट लंबा यह ड्रोन 56 हजार फीट की ऊंचाई पर 30 घंटे तक 600 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।
- ड्रोन गिराने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता है।
- अगर युद्ध हुआ तो तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी और जिसकी ऊंची कीमतों का असर विश्व के हर व्यक्ति पर पड़ेगा।
- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने बहुत बड़ी गलती की है। जबकि ईरान ने कहा कि जो बॉर्डर पार करेगा, वो तबाह होगा ।
- वहीं ईरान के समर्थन में रूस आ गया है, और अमेरिका को चेतावनी दी है।
- ईरान के पास रूस का एस-300 मिसाइल सिस्टम है, जिससे ड्रोन गिराया गया है।